Bihar

हाजीपुर स्टेशन पर रुकी कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन, यात्री का बैग खुला तो निकला इतना सोना कि देखकर उड़ गए होश

एक बार फिर से DRI ने सोना तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कामाख्या से गोमती नगर जा रही विकली एक्सप्रेस ट्रेन से तस्करी कर लाए जा रहे विदेशी सोना की बड़ी खेप को जब्त किया है।

बरामद सोने का वजन 4किलो 996 ग्राम है। जिसकी कीमत 3 करोड़ 5 लाख 26 हजार 476 रुपए है। इस कार्रवाई के दौरान DRI की टीम ने सबसे पहले ट्रेन से ही दो तस्करों को पकड़ा। उन्हें अपने कब्जे में लिया। हाजीपुर से उन्हें पटना लाया गया। फिर दोनों तस्करों से पूछताछ की गई। जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी। तस्करों से मिले इनपुट के आधार पर DRI की टीम ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में छापेमारी की। वहां से एक रिसीवर को पकड़ा। उसके पास से 40 लाख रुपए कैश भी बरामद किए गए।

म्यांमार का है बरामद सोना

DRI का ये ऑपरेशन बुधवार को ही शुरू हुआ था, जिसे गुरुवार तक अंजाम तक पहुंचाया गया। दरअसल, DRI के बिहार टीम को एक स्पेशल इनपुट मिली थी। म्यांमार से बुलियन तस्करी के माध्यम से सोना की खेप को भारत लाया गया था। इस खेप को लेकर दो तस्कर ट्रेन में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से चढ़े थे। इन्हें गोरखुपर जाना था। वहां पहुंचते ही एक रिसीवर उसे रिसीव करने वाला था। मगर, इनकी सेट प्लानिंग पर DRI की इंटेलिजेंस और टीम भारी पड़ गई। हाजीपुर स्टेशन पर ही कार्रवाई कर दी गई। गिरफ्तार दोनों तस्कर और गोरखपुर के रिसीवर के नाम को DRI ने गुप्त रखा है। इनकी पहचान को उजागर नहीं किया है। क्योंकि, हवाला ये दिया गया है कि पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर इनके गैंग की पहचान की जा रही है। इनके कनेक्शन को खंगाला जा रहा है। गैंग की पूरी हिस्ट्री की पड़ताल की जा रही है।

पिछले कुछ महीनों में सोना की तस्करी बिहार के रास्ते काफी बढ़ी है। कुछ दिनों पहले ही DRI की टीम ने पटना में मुम्बई जाने वाली ट्रेन से सोना तस्करों को पकड़ा था। बड़ी खेप बरामद की थी। फिर उनकी निशानदेही पर महाराष्ट्र के पुणे और मुम्बई में छापेमारी कर तस्करों के गैंग को पकड़ा था। उनके पास से करोड़ों रुपए के सोना की खेप को बरामद किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

26 मिनट ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

41 मिनट ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

9 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

10 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

11 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

11 घंटे ago