Bihar

बिहार में जहरीली शराब से मौत की आशंका: चंपारण में 4 लोगों की गयी जान, आधा दर्जन की हालत गंभीर

बिहार में फिर एकबार एकसाथ कई लोगों की मौत संदिग्ध हालत में हुई है. पूर्वी चंपारण में चार लोगों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है. तुरकौलिया के लक्ष्मीपुर में एक-एक करके चार लोगों ने अपनी जान गंवा दी. चारो अचानक बीमार पड़ गये थे और इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. डॉक्टर का कहना है कि किसी जहरीले पेय पदार्थ के सेवन से मौत हो गयी. वहीं जहरीली शराब पीने से मौत की अब आशंका जताई जाने लगी है. दो लोगों की मौत मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान गयी.

चार लोगों ने अलग-अलग जगहों पर दम तोड़ा

जहरीला पेय पदार्थ पीकर चार लोगों ने अलग-अलग जगहों पर दम तोड़ा. पहली मौत तुरकौलिया में रामेश्वर राम की हुई. वहीं छोटू और अशोक ने एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा. जबकि ध्रुव पासवान की मौत तुरकौलिया में ही शुक्रवार की देर रात एक प्राइवेट अस्पताल में हो गयी. रामेश्वर राम का इलाज करने वाले डॉ विनोद प्रसाद ने बताया की मौत की वजह जहरीला पेय पदार्थ का सेवन है.

पांच साथियों के साथ जहरीला पेय पदार्थ पीने का दावा

डॉक्टर ने कहा कि क्लिनिक आने के समय वह बेहोश था. उसके परिजन ने बताया कि रामेश्वर अपने पांच साथियों के साथ जहरीला पेय पदार्थ पीया था. इसके बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी. उधर सदर अस्पताल में लक्ष्मीपुर के ही विनोद पासवान, अशोक पासवान और छोटू कुमार भर्ती किए गए. भर्ती किए लोगों ने सिर में दर्द व आंख से नहीं दिखने की बात डॉक्टरों से कही.

एक के बाद एक करके तोड़ा दम

अस्पताल में डॉक्टर अमित कुमार ने इलाज के बाद छोटू और अशोक को मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. जहां एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में दोनों की मौत इलाज के दौरान हो गयी. विनोद को इलाज के बाद छोड़ दिया गया. एक व्यक्ति जटा राम शहर के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है. देर रात प्राइवेट अस्पताल में ही इलाज के दौरान ध्रुव पासवान की भी मौत हो गयी.

बोले उत्पाद अधीक्षक

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने कहा कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है. नगर थाने से संपर्क किया गया है. मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत किस परिस्थित में हुई है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: 28 साल की शिक्षिका शाइस्ता, 60 का स्कूल संचालक राकेश… चोरी छिपे नेपाल के मंदिर में कर ली शादी, Photo वायरल होते ही बवाल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई इलाके से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है…

2 घंटे ago

छोटी उम्र में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज सीएम नीतीश करेंगे सम्मानित

समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी…

12 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

14 घंटे ago

पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

1 दिन ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

1 दिन ago