Bihar

Indian Railways: यात्री अब क्यूआर कोड स्कैन कर जान सकेंगे कब धुला है बेडरोल, इन ट्रेनों में शुरू हुई सुविधा…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

रेलयात्रियों द्वारा लगातार बेडरोल के बारे में शिकायत मिलती थी. लेकिन, अब शिकायत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बेडरोल गंदा है या साफ, इसके बारे में रेलयात्री क्यूआर कोड से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. एसी कोच में दिये जानेवाले कंबल, तौलियां व चादर को लेकर कई बार शिकायतें मिलती रहती थी. इसे दूर करने के लिए रेलवे ने बेडरोल के पैकेट पर क्यूआर कोड जारी किया है, इसे स्कैन कर रेलयात्री यह जान सकते हैं कि बेडरोल धुला है या नहीं, कब धुला है. कब बेडरोल पैक हुआ है और सफाई से संबंधित सारी जानकारियां क्यूआर कोड से रेलयात्रियों को मिलेंगी.

शिकायतों पर अंकुश लगने की उम्मीद

रेलवे द्वारा शुरू की गयी इस सुविधा से अब बेडरोल को लेकर आने वाली शिकायतों पर अंकुश लगने की उम्मीद जतायी गयी है. रेलवे की ओर से कई ट्रेनों में दिये जाने वाले बेडरोल के पैकेट पर क्यूआर कोड अंकित करना शुरू कर दिया गया है. क्यूआर स्कैन के बाद बेडरोल गंदा मिलने के बाद उसे तुरंत बदला जायेगा. इसके लिए कोच अटेंडेंट की जिम्मेदारी तय की गयी है.

इन ट्रेनों में शुरू की गयी है यह सुविधा

बताया जाता है कि गया रेलवे स्टेशन से खुलने व गुजरने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों में यह सुविधा शुरू कर दी है. महाबोधि, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन, भुवनेश्वरी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन, रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में दिये जाने वाले बेडरोल के पैकेट में क्यूआर कोड अंकित किये गये हैं. धीरे-धीरे सभी ट्रेनों में दिये जाने वाले बेडरोल के पैकेट पर क्यूआर कोड अंकित किये जायेंगे.

क्या कहते हैं सीपीआरओ

इस संबंध में हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रेलयात्रियों द्वारा बेडरोल के बारे में शिकायत की जाती थी. इस शिकायत पर अंकुश लगाने के लिए बेडरोल के पैकेट पर क्यूआर कोड अंकित किया गया है. इस कोड के माध्यम से रेलयात्रियों बेडरोल के विवरण की जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे. कई बार बेडरोल गंदा रहने पर रेलयात्री हंगामा भी करते हैं. लेकिन, अब ऐसा कुछ नहीं होगा. स्कैन करने पर अगर बेडरोल गंदा मिले तो उसे तुरंत बदला जायेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

4 मिनट ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

11 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

11 घंटे ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

16 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

20 घंटे ago