Bihar

बिहार: किशोर की हत्या के बाद पोल पर चढ़ गया सनकी, 4 घंटे बाद कूदा तो गुस्साए लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

पटना ने पुनपुन में सनकी युवक ने एक 14 साल के लड़के को कुदाल के काटकर मार डाला। हत्या के बाद ग्रामीणों ने उसे खदेड़ा तो वह भागने लगा। इसके बाद वह हाइटेंशन पोल पर चढ़ गया। ग्रामीण उसे पकड़ने के लिए मशक्कत करने लगे। करीब 4 घंटे बाद वह 70 फीट ऊंचे पोल से नीचे कूद गया। ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उसे बेरहमी से पीटने लगे। वह छोड़ देने की गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। गुस्साए लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला।

गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया

इतना ही नहीं नाबालिग की निर्मम हत्या से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसी बीच पुलिस वहां पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश करने लगी। लोग उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। इसी बीच एक दारोगा का सिर फट गया। मसौढ़ी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि हत्यारोपी की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस पर भी ग्रामीणों द्वारा पथराव किया गया था। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। उपद्रव करने वालों की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृत लड़के की पहचान पुनपुन थाना इलाके के अलाउद्दीन चेक निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई।

गौरव की खेत में ही मौत हो गई

परिजनों का कहना है कि गौरव शनिवार सुबह खेत में बैठा था। इइसी क्रम में गांव का ही एक सिरफिरा युवक उसके पास पहुंचा और कुदाल से उसके गर्दन पर वार करने लगा। इस घटना में युवक गौरव कुमार के गर्दन पर गहरी चोट लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद सिरफिरा युवक खुद को बचने के लिए बिजली के हाई वोल्ट पोल पर चढ गया। युवक की हत्या की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग बिजली पोल के नीचे पहुंच गए और सिरफिरे युवक को नीचे उतरने के लिए कहने लगे। करीब 4 घंटे बाद वह नीचे कूदा तो ग्रामीणों ने उसे मार डाला।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

16 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

16 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago