बिहार में गर्मी का प्रकोप है. रविवार को पटना समेत तीन जिलों में लू चली है. दूसरी ओर गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. फिलहाल, गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. यहां तापमान 40 के पार जा चुका है. ऐसे में नींबू की मांग बढ़ गई है. लोग गर्मी से बचने के लिए नींबू के शरबत और शिंकजी का सहारा ले रहे है. इसके भाव आसमान छू रहे है. बताया जा रहा है कि अभी नींबू के दाम में और इजाफा होगा.
सब्जी विकेताओं के अनुसार अभी नींबू के भाव में बढ़ोतरी होगी. ठंड के मौसम में राजधानी पटना के बाजारों में 10 रुपए में चार नींबू तक मिल रहे थे. वहीं, अब 15 रुपए में मात्र दो नींबू मिल रहे है. कई सब्जी विकेताओं के पास नींबू नहीं है. गर्मी के असर से बचने के लिए अधिक मात्रा में नींबू का प्रयोग होता है. यही वजह है कि गर्मी आते ही इसके भाव बढ़ जाते है. गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में हर साल नींबू के भाव में इजाफा होता है.
लोगों का कहना है कि बाजार में पर्याप्त नींबू नहीं होने की वजह से भी इसके भाव में बढ़ोतरी हो रही है. दो से पांच रुपए में मिलने वाला नींबू अब 10 से 15 रुपए में मिलने लगा है. अधिकतर लोग गर्मियों में नींबू का सेवन करते है, इसलिए दाम में बढ़ोतरी के बाद भी लोग नींबू खरीदने को मजबूर है. सब्जी विकेताओं के अनुसार बेमौसम बरसात की वजह से भी नींबू के दाम में बढ़ोतरी होती है. लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ है, इसके बावजूद भी नींबू के दाम में इजाफा हो रहा है. जो, अभी जारी रहेगा.
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…