Bihar

बिहार: 150 किमी का सफर तय कर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांववालों ने पकड़कर करा दी

बिहार के बेतिया में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली. एक 34 साल की प्रेमिका को 24 वर्ष के प्रेमी के साथ परिजनों ने पकड़ लिया. इसके बाद परिजनों ने दोनों को पकड़कर शिव मंदिर में शादी करवा दी.

बताया जा रहा है कि पूरा मामला नवलपुर ओपी थाना क्षेत्र के सेमरी मन गांव का है. एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए 150 किमी का सफर तय करके मिलने के लिए पहुंचा था. घरवालों ने उसे महिला के साथ कमरे में पकड़ लिया. उसकी प्रेमिका विधवा थी. ऐसे में लोगों ने दोनों की शादी करा दी. अब दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एक साल से था संबंध

विधवा उषा के पति का नाम स्व धर्मेंद्र चौधरी है. उसका और लड़के से संबंध एक वर्ष से था. लड़के का नाम पूर्वी चंपारण के मेहसी थाना क्षेत्र के तारा पाकड़ गांव निवासी 24 साल का लड्डू कुमार बताया जा रहा है. तीन वर्ष पहले महिला के पति की किसी बीमारी के कारण मौत हो गयी थी. महिला की एक सात साल की बच्ची है. उषा और लड्डू का प्यार जब परवान चढ़ा तो दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गया. पिछले एक साल में दोनों कई बार मिल चुके थे. हालांकि, इसके बारे में घर के लोगों को कोई जानकारी नहीं थी.

परिजनों ने बताया कि उनका परिवार लड्डू को जानता है. वो उषा की बहन का देवर है. लड्डू उषा के साथ उसकी बच्ची को भी अपनाने के लिए तैयार था. मगर, दोनों समाज के डर से एक नहीं हो रहे थे. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि महिला की शादी में गांव के सभी लोगों ने चंदा दिया. शादी के बाद उषा को लड्डू के साथ भेज दिया गया था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

2 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

9 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

19 घंटे ago