Bihar

UP एनकाउंटर पर बिहार में सियासत, RJD एमएलए सुधाकर सिंह ने CM योगी पर साधा निशाना, कही यह बात

उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और उसके शूटर मोहम्मद गुलाम को एनकाउंटर में यूपी पुलिस ने मार गिराया। दोनों उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी थे जिन पर पांच-पांच लाख के इनाम की घोषणा की गई थी। इस मुद्दे पर बिहार में सियासत शुरू हो गई है। आरजेडी एमएलए सुधाकर सिंह ने एनकाउंटर को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। सुधाकर सिंह ने कहा है कि ऐसे में लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा।

समाचार चैनल से बात करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि एनकाउंटर एक कानून विरुद्ध आचरण है ऐसा करने से मानवाधिकारों का सरासर उल्लंघन होता है। इसे जायज नहीं कहा जा सकता। अगर कोई अपराधी है तो उसे गिरफ्तार कीजिए, जेल भेजिए। सजा देने के लिए इस देश में न्यायालय और न्याय प्रणाली है। जो लोग अपराधी हैं उन्हें न्यायधीश सजा देंगे ना कि कोई नेता। अगर नेता न्यायाधीश बनने लगे तो लोकतंत्र पर खतरा उत्पन्न जो जाएगा। यह होता रहा तो लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा।

बताते चलें कि गुरुवार को यूपी एसटीएफ ने माफिया से पॉलीटिशियन बने दबंग अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया था। असद के पास से विदेशी हथियार भी मौजूद थे। उसके साथ-साथ उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी शूटर मोहम्मद गुलाम भी पुलिस के हाथों मारा गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी एसटीएफ की इस कार्रवाई तारीफ की।

एनकाउंटर की घटना के बाद सीएम ने कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी बैठक बुलाई थी। जिसमें पुलिस और प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी मौजूद थे। सीएम ने एनकाउंटर को लेकर पूरी रिपोर्ट अधिकारियों से ली और कार्रवाई के लिए एसटीएफ के साथ-साथ डीजीपी, लॉ एंड ऑर्डर के डीजी समेत पूरी टीम की प्रशंसा की थी।

शनिवार की देर रात अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की भी हत्या कर दी गई। मेडिकल जांच के दौरान तीन हमलावरों ने दोनों को पुलिस कस्टडी में गोली मार दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आए थे। इस वारदात के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

2 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

11 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

11 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

14 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

17 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

21 घंटे ago