Bihar

विपक्षी एकता: नीतीश 25 अप्रैल को ममता बनर्जी से मिलेंगे, बंगाल में दीदी को मनाने की कवायद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिशन 2024 पर पूरी ताकत से लगे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने का टारगेट लेकर नीतीश कुमार विपक्षी एकता की मुहिम को लगातार आगे बढ़ाने की कवायद में जी जान से जुटे हैं।

इसी क्रम में 25 अप्रैल को नीतीश कुमार पश्चिम बंगाल जाने वाले हैं। बिहार सीएम वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से विपक्षी एकता की रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि ममता दीदी बंगाल में विपक्षी एकता होने देंगी?

खबर आ रही है कि दिल्ली को सेट करने के बाद नीतीश कुमार पश्चिम बंगाल का रुख करने वाले हैं। 25 अप्रैल को बिहार सीएम मिशन 2024 पर पश्चिम बंगाल जाएंगे। वहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर विपक्षी एकता की मुहिम को आगे बढ़ाने की बात होगी। लेकिन यह कहना मुश्किल है कि नीतीश कुमार अपनी मुहिम में कितनी सफलता हासिल कर पाएंगे।

नीतीश कुमार पिछले दिनों तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली दौरे पर गए थे जहां उनकी मुलाकात कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे,पार्टी नेता राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार का कॉन्फिडेंस और बढ़ गया। राहुल गांधी ने विपक्षी एकता में पूरा सहयोग देने का वादा किया। इस मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार को अन्य दलों के साथ बातचीत करने के लिए मोटे तौर पर ऑथराइज कर दिया गया। लेकिन बड़ी बात यह है कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई में कमजोर पड़ रही कांग्रेस पार्टी से ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस दूरी बनाए रखना चाहती है।

पश्चिम बंगाल के सागरदिघी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे ने ममता बनर्जी को बड़ा मौका दे दिया। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बायरन विश्वास की भारी जीत हुई जबकि तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी की हार हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस चुनाव परिणाम के बाद बीते मार्च में ही ममता बनर्जी ने विपक्षी एकता को लेकर अपना स्टैंड साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस जनता के साथ गठबंधन करेगी। ममता दीदी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगी और लोकसभा का चुनाव अपने बलबूते पर लड़ेंगी।

सागरदिघी में अपने प्रत्याशी की हार से प्रभावित ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर जनता भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाना चाहती है तो तृणमूल कांग्रेस का साथ दें। तृणमूल कांग्रेस किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं कर रही है। ममता बनर्जी ने भी दावा किया कि जनता उनके साथ है। सागरदिघी विधानसभा उपचुनाव में ममता बनर्जी को काफी उम्मीद थी। लेकिन इस सीट पर कांग्रेस के बायरन विश्वास ने 23 हजार से ज्यादा मतों से टीएमसी प्रत्याशी को हरा दिया। टीएमसी के देवाशीष बनर्जी दूसरे नंबर रहे। उन्होंने विपक्षी दलों की भाजपा के साथ गुप्त सांठगांठ का आरोप लगाया।

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

1 घंटा ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

7 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

7 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

8 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

8 घंटे ago