मुजफ्फरपुर में भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह के खिलाफ मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामला पारू थाना में दर्ज हुआ है। उनके खिलाफ पारू अंचल अधिकारी अनिल भूषण व राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक चंद्रदीप कुमार ने मामला दर्ज कराया हैं।
उन्होंने बताया है की 11 अप्रैल की दोपहर करीब 1 बजे साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह का कॉल आया था। उन्होंने कॉल कर अपने आवास पर बुलाया था। जिसके बाद वे अपने राजस्व कर्मचारी चंद्रदिप के साथ सरकारी गाड़ी से उनके आवास पर पहुंचे। वहां पर पूर्व से कई लोग मौजूद थे। वहां की स्थिति देखकर अप्रिय घटना की आशंका होने लगी। वहां पर विधायक ने अमर्यादित भाषा और गाली गलौज किया।
आरोप लगाते हुए बताया की विधायक ने कहा की बिना मेरे अनुमति मेरे संबंधी अंचल में पदस्थापित डाटा ऑपरेटर सोनू कुमार को हटाने के लिए समाहर्ता मुजफ्फरपुर को क्यों लिखे। इसपर मैने कहा की उनकी शिकायत लोगों ने की थी की वह गोपनीयता भंग करता है। साथ ही लोगों से अच्छा व्यवहार भी नही करता हैं। इतने पर वे गुस्सा हो गए। गाली गलौज की। जाती सूचक शब्द का इस्तेमाल किया। कुर्सी से कॉलर पकड़कर उठाकर थप्पड़ जड़ दिया। कुर्सी में लात मारकर गिरा दिया। प्रभारी अंचल निरीक्षक को भी थप्पड़ जड़ दिया। शिकायत वापस लेने की धमकी दी।
इस घटना से वे काफी डरे हुए है। मानसिक तनाव में है। उन्होंने कहा की इस घटना से हार्ट अटैक की संभावना है। इसको लेकर उन्होंने पारू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर, साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह से पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया। लेकिन, उनसे संपर्क नही हो सका।
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…