Bihar

CM ने पैतृक आवास पर जाकर करवाई अपनी जातीय गणना..17 सवालों के दिए जवाब

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जाति आधारित गणना की शुरुआत अपने पैतृक आवास बख्तियारपुर से की। जाति आधारित गणना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का परिवार शामिल हुआ। खुद नीतीश कुमार ने भी अपनी और अपने बेटे सहित भाई और उनके परिवार की गणना कराई। जाति जनगणना से जुड़े 17 सवालों के जवाब दिए।

मुख्यमंत्री के बख्तियारपुर पहुंचते ही ‘विकास पुरूष जिंदाबाद’ और ‘देश का नेता कैसा हो-नीतीश कुमार जैसा हो’ के नारे लगने लगे। जिसके बाद नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर कहा कि प्रधानमंत्री वाले नारे मत लगाइए। हम विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं। हम लोग एक साथ मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। जनता मालिक है।

विधानसभा में रखी जाएगी रिपोर्ट

गणना के बाद बख्तियारपुर स्थित अपने आवास पर मुख्यमंत्री ने भास्कर से बातचीत करते हुए कहा कि जाति आधारित गणना 15 मई तक पूरी हो जाएगी। उसके बाद इससे जो डाटा आएगा उसे विधानसभा और विधान मंडल परिषद के पटल पर रखा जाएगा। गणना में गरीबी को देखा जाएगा और फिर गरीब लोगों की मदद की जाएगी। अपर कास्ट को 10 फीसदी आरक्षण दिया ही जा चुका है। अब पूरी गणना पूरी होने के बाद सही जानकारी सामने आएगी। आगे क्या करना है या नहीं करना है केंद्र जाने।

एक बार गणना हो जाएगी तो यह बहुत उपयुक्त चीज होगी। सबको समान रूप से आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। बहुत लोगों को भ्रम है यह भ्रम बेकार का है। उन्होंने कहा कि कई राज्य देख रहे हैं कि बिहार में जाति गणना हो रही है यह काम ठीक से हो गया तो बाकी राज्य भी जाति आधारित गणना कराएंगे। मोतिहारी में जहरीली शराब से हुई मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों को गलत काम नहीं करना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

16 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

21 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

23 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

23 घंटे ago