Bihar

आधे घंटे की बारिश में बिहार विधानसभा परिसर पानी-पानी, जलजमाव ने ड्रेनेज सिस्टम की खोली पोल

रविवार की दोपहर राजधानी पटना में अचानक मौसम ने मिजाज बदला। तेज आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। मूसलाधार बारिश से कुछ देर के लिए दिन में ही अंधेरा छा गया। रविवार छूट्टी का दिन रहने के कारण कई लोग अपने-अपने घरों में थे। लोगों ने इस दौरान मूसलाधार बारिश का लुफ्त उठाया। हालांकि भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश से राहत जरूर मिली है। वही आधे घंटे हुई बारिश से बिहार विधानसभा परिसर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। आधे घंटे की मूसलाधार बारिश ने सरकार की पोल खोलकर रख दी है।

बिहार विधानसभा का ड्रेनेज सिस्टम जब ऐसा है तो अन्य जगहों की क्या स्थिति होगी? इस तरह के सवाल अब उठने लगे हैं। बिहार विधानसभा और परिषद में जहां बिहार के विकास के लिए योजनाएं बनती है। लेकिन खुद विधानसभा परिसर का विकास नहीं हो सका है। विधानसभा परिसर में लगे जलजमाव की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महज आधे घंटे की बारिश से यहां की हालत ऐसी हो गयी है। जहां से पैदल चलना भी बेहद मुश्किल है। जलजमाव के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

बता दें कि मौसम विभाग ने बिहार में तेज आंधी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बिहार के सभी जिलों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी है। इसी दौरान आज दोपहर करीब दो बजे पटना में तेज आंधी बारिश हुई। दिन में चारों तरफ अंधेरा छा गया मानों रात हो गयी है। इस दौरान तेज हवा,आकाशीय बिजली के साथ-साथ तेज बारिश हुई और ओले भी गिरे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

3 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

10 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

19 घंटे ago