प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बिहार सरकार 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी। बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत यह राशि बिहार लोक सेवा आयोग BPSC की प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए दी जाएगी। बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी।
बिहार लोक सेवा आयोग की 68वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आ चुका है और मुख्य परीक्षा मई, 2023 में आयोजित होने वाली है। इस बीच बिहार सरकार की ओर से प्रीलिम्स एग्जाम में क्वालीफाई कर चुके अभ्यर्थियों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी ताकि उनकी तैयारी में पैसा बाधा न बने। यह राशि प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
कौन और कहां करें आवेदन?
वे अभ्यर्थी जिन्होंने बीपीएससी 68वीं की प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है और मुख्य परीक्षा में बैठने वाले हैं, वे सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत सहायता राशि पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की कल्याण विभाग की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 मई 2023 तक चलेगी।
सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए जानने के लिए state.bihar.gov.in/bcebcwelfare/CitizenHome.html पर भी विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा, 0612-2215406 पर फोन कर भी जरूरी जानकारी जान सकते हैं।
कैसे करें आवेदन?
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…