Bihar

बिहार पुलिस के फेसबुक पेज पर PM मोदी से जुड़ा गीत हुआ पोस्ट; 5 मिनट बाद किया डिलीट, एक कर्मी पर गिरी गाज

बिहार पुलिस के फेसबुक पेज पर रविवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित एक भोजपुरी गीत का वीडियो लिंक पोस्ट कर दिया गया।

गीत के बोल थे- मोदी जी गली-गली में शोर, न बाटे राउर जोर। हालांकि, पांच मिनट बाद ही इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया।

इस बीच इस पोस्ट का स्क्रीनशाट जगह-जगह प्रसारित होने लगा। इसके बाद बिहार पुलिस की ओर से फेसबुक पेज पर ही सफाई दी गई।

बिहार पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल को सोशल मीडिया सेंटर में कार्यरत एक कर्मी के द्वारा बिहार पुलिस के फेसबुक पेज पर अनधिकृत रूप से एक पोस्ट शेयर किया गया था, जिसे संज्ञान में आते ही डिलीट कर दिया गया।

उक्त कर्मी को सोशल मीडिया सेंटर के सभी कार्यों से वंचित कर दिया गया है। इस संबंध में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

बिहार के नए डीजीपी आरएस भट्टी के कमान संभालने के बाद बिहार पुलिस ने इंटरनेट मीडिया के जरिए लोगों से संवाद बढ़ाने का काम बड़े स्तर पर शुरू किया है।

इसी साल फरवरी में बिहार पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर का उद्घाटन हुआ है। इसके तहत फेसबुक, ट्विटर के जरिए आम लोगों तक बिहार पुलिस अपनी बात पहुंचा रही है।

पुलिस के अच्छे काम, बड़े अपराध पर की गई कार्रवाई आदि की जानकारी भी लगातार फेसबुक और ट्विटर के जरिए अपडेट की जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

2 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

14 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

15 घंटे ago

शहर के गणेश चौक स्थित माॅल में खरीदारी करने गयी महिला का पर्स चोरी, करीब 7 हजार रुपये समेत जरूरी कागजात पलक झपकते गायब

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट गणेश चौक स्थित एक माॅल में मंगलवार…

15 घंटे ago