Bihar

‘बिहार में का बा’, ‘हमरा त लागत बा जंगलराज के आहट बा’.. रामनवमी हिंसा पर नेहा सिंह राठौर का तंज

‘का बा..’ फेम नेहा सिंह राठौर ‘यूपी में का बा’ के सीजन दो के बाद अब ‘बिहार में का बा’ (bihar me ka ba) सीजन दो भी सामने ले आई हैं. नेहा सिंह राठौर ने बुधवार रात को इसे अपलोड किया है. अपने ट्वीटर हैंडल से नेहा सिंह राठौर ने इसे जारी किया. सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही इस गाने को 167k से अधिक लोगों ने सिर्फ ट्वीटर पर देख लिया है.

रामनवमी शोभायात्रा की हिंसा का जिक्र

नेहा सिंह राठौर के द्वारा ट्वीटर पर अपलोड किए गए ‘बिहार में का बा’ सीजन-2 को शुक्रवार सुबह तक करीब डेढ़ हजार लोगों ने रिट्वीट कर लिया था. सीजन 2 में निशाने पर बिहार की सरकार है. हाल में ही रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा का भी जिक्र नेहा सिंह राठौर ने इस गाने में किया है और सरकार को निशाने पर लिया है.

नेहा सिंह राठौर ने ‘बिहार में का बा’ सीजन दो में रामनवमी जुलूस में पत्थरबाजी का जिक्र करते हुए सरकार पर तंज कसा. वहीं नेहा सिंह को जंगलराज की भी आहट महसूस होने लगी है. जबकि रोजगार को भी मुद्दा बनाया और चुनाव के दौरान 10 लाख नौकरी की याद दिलाते हुए डिप्टी सीएम पर निशाना साधा.

नेहा सिंह राठौर के निशाने पर इस वीडियो में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अधिक दिख रहे हैं. लालू यादव के कार्यकाल का जिक्र भी नेहा सिंह राठौर ने ‘बिहार में का बा’ सीजन दो में किया है. व्यूअर्स इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक ट्वीटर यूजर ने यहां तक लिख दिया कि योगी जी का खौफ है जो यूपी से बिहार शिफ्ट हो गयीं.

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

5 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

5 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

5 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

15 घंटे ago