Bihar

बिहार में हॉनर किलिंग: प्रेम प्रसंग से नाराज मां ने ही दो बेटियों को मौत के घाट उतारा

बिहार के वैशाली जिला के के सराय थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों की ऑनर किलिंग में हत्या कर दी गई. दो बहनों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. सराय थाना क्षेत्र के मणि भकुरहर गांव में हुई इस घटना में मां-पिता ने मिलकर ही अपनी दो नाबालिग बेटियों की हत्या कर दी. सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही आरोपित पिता मौके से फरार हो गया है लेकिन मां को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

आरोपी मां ने बताया है कि उसने खुद से दोनो बहनों की बारी-बारी से मुंह दाबकर हत्या की है. इस संबंध में एसडीपीओ सदर ओमप्रकाश ने बताया कि मणि भकुरहर गांव में दो बहनों की हत्या की सूचना मिली है और पिता पर हत्या का शक है लेकिन वह फरार हो गया है. यह पूरा मामला ऑनर किलिंग का है.

बताया गया कि पुलिस को देखते ही आरोपित पिता नरेश भगत मौके से फरार हो गया है, इसके बाद पुलिस ने आरोपित मां रिंकू देवी को हिरासत में ले लिया है. मृतक बहनों में बड़ी बहन लगभग 18 वर्ष की और छोटी बहन की उम्र 16 साल की है.

बताया जाता है कि आरोपित पिता कोलकाता में रहता है. पूछताछ के दौरान हिरासत में ली गई आरोपी मां ने बताया कि दोनों बेटियां बार-बार घर से भाग जाती थीं, इस कारण सभी लोग परेशान थे, जिसके बाद दोनों की हत्या कर दी. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस शव के पोस्टमार्टम में जुटी है और आरोपित मां से पूछताछ की जा रही है. मामले में प्राथमिकी करते हुए आरोपित पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

2 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

20 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

21 घंटे ago