Bihar

बिहार में 21,391 सिपाहियों की होगी बंफर बहाली, एडीजी मुख्यालय ने दी जानकारी

बिहार के पुलिस विभाग में बंपर बहाली निकलने वाली है। जेएस गंगवार ने बताया कि आने वाले दिनों में 21 हजार 3 सौ 91 सिपाहियों की सीधी बहाली की जाएगी। बहाली की प्रकिया को लेकर तैयारी की जा रही है। एडीजी मुख्यालय के मुताबिक इतनी बड़ी संख्या में बिहार पुलिस में पहली बार बहाली की जा रही है। इसकी विशेष जानकारी विज्ञापन के जरिए चयन परिषद के द्वारा दी जाएगी।

‘महिलाओं के लिए बेहतर मौका’

एडीजी ने बताया कि 7 हजार 903 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ये कदम उठाया गया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है। जबकि सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल, पिछड़ा व अन्य वर्ग के लिए 18 से 27 साल जबकि महिलाओं के लिए 18 से 28 साल रखी गई है। लिखित और शारीरिक परीक्षा के आधार पर बहाली की जाएगी।

दिसंबर तक पूरी हो जाएगी नियुक्ति प्रक्रियाः

सामान्य वर्ग के पुरुष की आयु सीमा 18-25 वर्ष है। महिलाओं के लिए आयु सीमा 18/28 रखा गया है। गृह रक्षकों को विशेष छूट दी जा रही है. इसके लिए दो तरह की परीक्षा देनी होगी, एक लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा। सिपाही भर्ती बोर्ड द्वारा बहाली निर्गत की जाएगी। इस वर्ष के दिसंबर तक सभी सीटों पर नियुक्ति पूरी कर ली जाएगी। जल्द ही 1288 सीट पर दारोगा नियुक्ति प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

1 घंटा ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

2 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

14 घंटे ago