बिहार में इस साल से विश्वविद्यालयों में चार वर्षीय स्नातक कोर्स होगा। गुरुवार को राजभवन में हुई उच्चस्तरीय बैठक में बिहार के विश्वविद्यालयों में सत्र 2023-2027 से चार वर्षीय स्नातक कोर्स प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। कोर्स की संरचना व प्रथम वर्ष के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए कमेटी गठित होगी।
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बिहार के विश्वविद्यालयों में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) और सेमेस्टर सिस्टम (एसएस) के आधार पर चार वर्षीय स्नातक की पढ़ाई प्रारंभ करने को लेकर कुलपतियों व शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस सत्र में विश्वविद्यालय स्तर पर ही नामांकन होगा लेकिन सभी विश्वविद्यालयों को एक ही समय पर सभी संबंधित कार्य सम्पन्न करने होंगे। इसके लिए टाइमलाइन का निर्धारण राजभवन द्वारा किया जाएगा।
अगले सत्र से नामांकन की केन्द्रीकृत प्रक्रिया अपनाई जायेगी। बैठक में एकेडमिक कैलेंडर बनाने का निर्णय लिया गया एवं आधारभूत संरचना तथा फैकल्टी के आकलन के संबंध में भी विचार- विमर्श किया गया।
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…
समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…