Bihar

आनंद कुमार सहित बिहार के तीन हस्तियों को मिला ‘पद्मश्री सम्मान’, जानें क्या है इनके संघर्ष की कहानी

बुधवार शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों की महान विभूतियों पद्मश्री सम्मान (Padma shri award 2023) से सम्मानित किया गया. पद्मश्री सम्मान 2023 में बिहार के तीन लोगों को भी सम्मानित किया गया. जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में सुपर थर्टी के संस्थापक आनंद कुमार को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. वहीं ओर बिहार की सुभद्रा देवी को कला के क्षेत्र में पुरस्कार दिया गया है. इसके अलावा नालंदा के कपिल देव प्रसाद को कपड़ा कला के मामले में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है. सभी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ये सम्मान दिया.

पापड़ बेचने का काम किया

सुपर 30 शैक्षिक कार्यक्रम के संस्थापक आनंद कुमार ने पद्म श्री से सम्मानित होने के बाद कहा कि,’पिताजी के देहांत के बाद मैंने पापड़ बेचने का काम किया. तब मुझे लगा कि देश में मुझसे भी ज्यादा प्रतिभाशाली बच्चे हैं, लेकिन सुविधा नहीं होने के कारण वो पढ़ नहीं पाते. जिसके बाद मैंने सुपर 30 की शुरूआत की, जिसमें हर साल 30 बच्चों को घर में रखकर खिला-पिला कर पढ़ाने की व्यवस्था की. बता दें कि एक गरीब परिवार में जन्में आनंद कुमार ने अपने जीवन में काफी संघर्षों को देखा है. बच्चों को पढ़ाने के दौरान उन्हें कई तरह के कठिन परिस्थितियों का सामना किया. उन्होंने कई गरीब बच्चों की जिंदगी को संवारने का काम किया है.

बिहार के तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान

वहीं नालंदा जिले के 68 वर्षीय पद्मश्री सम्मानित कपिल देप प्रसाद ने कपड़ा कला में बेहतरीन काम किया है. जिसकी वजह से ये सम्मान उन्हें दिया गया है. कपिल देव प्रसाद बवन को बूटी कला में महारत हासिल है. उन्होंने अब तक कई बड़े और लंबे कपड़ों पर अपनी कला उकेरी है. दूसरी तरफ बिहार में कला के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए सुभद्रा देवी को पद्म श्री अवार्ड दिया गया है. सुभद्रा देवी बिहार के मधुबनी जिले में रहती हैं. बिहार के तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान मिलने के बाद पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

2 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

6 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

7 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

7 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

7 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

8 घंटे ago