Bihar

बिहार बोर्ड: 12वीं में फर्स्ट डिवीजन से पास करने वाली छात्राओं को 25 हजार रुपए देगी सरकार, बस ऐसे करें आवेदन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है. आपको बता दें कि जिस भी छात्रा ने फर्स्ट डिवीजन से परीक्षा पास की है. उन्हें सरकार की ओर से स्कॉलरशिप मिलने वाली है. छात्राओं को सरकार की ओर से 25 हजार रुपए तक दिए जाएंगे. इसके लिए उन्हें http://medhasoft.bih.nic.in/ पर अप्लाई करना होगा. इसके बाद छात्राओं को इससे संबंधित डॉक्यूमेंट्स जमा करने होगे.

कन्या उत्थान योजना के तहत मिलेगी राशि

मालूम हो कि http://medhasoft.bih.nic.in/ पर छात्राएं स्कॉलरशिप के लिए सीधे अप्लाई कर सकती है. इस लिंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन हो सकता है. इसके लिए आवेदन की प्रकिया लगातार जारी है. बता दें कि सरकार के कन्या उत्थान योजना के तहत यह राशि दी जाती है. सिर्फ पहली डिवीजन को हासिल करने वाली छात्राओं को ही यह राशि दी जाती है.

इस राशि के लिए आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, इंटर पास मार्कशीट, एडमिट कार्ड, बैंक खाता का पासबुक, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, यदि लागू हो तो दिव्यांग प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो आदि जमा करना होगा. इसके अलावा छात्रा का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, छात्रा के पिता का नाम, जन्म तिथी, आधार विवरण, बेंक खाता का विवरण भी देना होगा.

निवास स्थान होना चाहिए बिहार

गौरतलब है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों का निवास स्थान बिहार होना चाहिए. साथ ही 12वीं में पहले डिविजन से पास होना भी अनिवार्य है. मालूम हो कि छात्राओं के उत्थान के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है. इसके जरिए 25 हजार रुपए तक की मदद दी जाती है. वहीं, 10वीं में फर्स्ट डिवीजन से पास करने करने वाले छात्रों को 10 हजार की राशि दी जाती है.

Avinash Roy

Recent Posts

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

14 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

14 घंटे ago