Bihar

पूर्व सांसद आनंद मोहन समेत 27 कैदियों की रिहाई का नोटिफिकेशन जारी, पहले से ही 15 दिन के पैरोल पर बाहर हैं

बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन के विधायक बेटे चेतन आनंद की आज सगाई है। इस मौके पर नीतीश सरकार ने आनंद मोहन को बड़ा गिफ्ट दिया है। राज्य सरकार ने आनंद मोहन की रिहाई पर मुहर लगा दी है। इस संबंध में विधि विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। आनंद मोहन के साथ 27 अन्य बंदी भी जेल से रिहा होंगे। विभाग की ओर से जारी लिस्ट में आनंद मोहन का नाम 11वें नंबर पर है। बता दें कि आनंद मोहन के विधायक बेटे चेतन आनंद की शादी 3 मई को होने वाली है। आज उनकी सगाई है। इसे लेकर आनंद मोहन को पैरोल पर जेल से बाहर रहने की अनुमति दी गई है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने बिहार कारा हस्तक, 2012 में संशोधन किया है। हालांकि यह संशोधन सिर्फ एक बार के लिए ही किया गया है। इससे आनंद मोहन के अलावा इनके जैसे आरोप में सजा काट रहे 21 अन्य कैदियों को भी लाभ मिला है। इस एक बार के प्रावधान के कारण आनंद मोहन के अलावा 21 अन्य कैदी भी जेल से छूटेंगे। इसे लेकर गृह विभाग, जेल निदेशालय, विधि विभाग के स्तर पर मंथन किया था।

बता दें कि आनंद मोहन गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णय्या की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। मुजफ्फरपुर कोर्ट द्वारा इस मामले में आनंद मोहन को फांसी दी गई थी। ऊपरी अदालत ने इसे आजीवन कारावास में बदल दिया। आनंद मोहन 14 साल की सजा काट चुके हैं। उनके अच्छे व्यवहार के कारण उन्हें परिहार पर रिहा किया जा सकता है। लेकिन डीएम की हत्या के आरोप की वजह से उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

22 मिनट ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

36 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

2 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

4 घंटे ago