Bihar

अखिलेश से मिले बिहार के सीएम नीतीश, बोले- सभी के साथ मिलकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने के लिए लखनऊ पहुंचे। तीनों नेताओं ने मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित किया।

इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी बातचीत बड़ी सकारात्मक रही। इस समय देश में जो हालात हैं। लोकतंत्र खतरे हैं। देश के लिए कोई काम नहीं हो रहा है सिर्फ प्रचार हो रहा है। सभी दलों से बातचीत जारी है। सब एकजुट होकर 2024 के चुनाव में भाजपा से लड़ेंगे और उन्हें हराएंगे।

नीतीश कुमार ने कहा कि हम विभिन्न दलों को एकजुट करने के अभियान में लगे हुए हैं आज समाजवादी पार्टी से बात हुई है दूसरे भी दलों से बातचीत चल रही है सभी को साथ लेकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे। अभी कहां की हम किसी पद के दावेदार नहीं हैं

बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात के बारे में उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। कहा कि अभी तो अखिलेश से मुलाकात हो रही है।

समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस अथवा अन्य दलों को खुद तय करना है कि वे किसके साथ रहेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह भी साफ किया है कि अलग- अलग राज्यों में क्षेत्रीय दलों के नेतृत्व में ही लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार लगातार विपक्षी एकता को धार देने में जुटे हैं। वह पिछले दिनों दिल्ली में तमाम विपक्षी दलों से मुलाकात कर चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

2 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

2 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

5 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

5 घंटे ago