कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की बुधवार को पटना के एमएलए-एमपी कोर्ट में पेश होना है। हेट स्पीच के मामले में कोर्ट ने उन्हें उपस्थित होने का आदेश दिया था। हालांकि ऐसे ही एक मामले में सूरत कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई। इसके बाद लोकसभा से उनकी सदस्यता चली गई थी।
2019 में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने पटना में दर्ज कराया था। इसको लेकर पटना के एमपी एमएलए कोर्ट ने 12 अप्रैल को राहुल गांधी को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का समन जारी किया था। अभी तय नहीं हुआ है कि राहुल गांधी पटना आएंगे या फिर अपना रखने के लिए वकील की ओर से दूसरी तारीख की अर्जी लगाते हैं।
पटना आने की तैयारी अभी शुरू नहीं हुई है
कांग्रेस की सूत्रों की मानें तो अभी तक राहुल गांधी का पटना आने की तैयारी शुरू नहीं हुई है। हालांकि, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह दिल्ली में मौजूद हैं। यदि राहुल गांधी का पटना दौरा बनता है तो वह सीधे एयरपोर्ट से पटना सिविल कोर्ट एमएलए-एमपी कोर्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। राहुल गांधी के साथ अखिलेश प्रसाद सिंह आ सकते हैं।
2019 का है मामला
यह मामला 2019 में सुशील कुमार मोदी ने दायर कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने मोदी समुदाय को चोर कहकर अपमानित किया था। फिर केस में कांग्रेस नेता ने अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उन्हें जमानत मिल गई। बिहार मामले में पांच गवाह हैं, जिनमें सुशील कुमार मोदी भी शामिल हैं।
सुशील मोदी अगस्त 2022 में अपना बयान दर्ज कराने वाले आखिरी गवाह थे। इस साल फरवरी में शिकायतकर्ता ने मामले में अपने पास मौजूद सबूत पेश किए थे। वहीं, सूरत में मामला गुजरात के बीजेपी विधायक ने दर्ज कराया था। पूर्णेश मोदी ने भी इसी तरह का आरोप लगाया था।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…