Bihar

बिहार: अजीबो गरीब मामला आया सामने, अंतिम संस्कार के 3 दिन बाद जिंदा लौट आया शख्स

बिहार की राजधानी पटना में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे लोगों ने मरा जानकर अंतिम संस्कार कर दिया वो अपने घर लौट आया. गांव वाले मरे इंसान को जिंदा देखकर हैरान हो गए. हालांकि घर वाले खुशी से उछल पड़े. इधर पुलिस के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं. दरअसल, जिस व्यक्ति को जलाया गया वो कौन था? ये रहस्य बन गया. पिछले दिनों दीघा थाना इलाके के पिलर नंबर 88 के पास एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरमाद हुआ. पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराई तो शोरगुल मच गया. मृत शव की पहचान देवन राय के रूप में की गई. इधर उसी मरे शख्स के जिंदा वापस पाए जाने पर पुलिस ने उसे जिंदा ही कब्जे में ले लिया.

मुहल्ले में टहलता मिला मरा हुआ शख्स:

वहीं, हत्या करने का आरोप लगाकर राजद नेता नीलेश मुखिया और उसके परिवार पर इस मामले में केस दर्ज किया था. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह जो छत विक्षत शव बरामद किया गया था वह किसका था? आखिर किसने यह षड्यंत्र रच कर निलेश मुखिया पर केस कराने का साजिश रचा.

घर वाले जिंदा देखकर खुश, टेंशन में पुलिस:

दरअसल मंगलवार को मृतक देवन राय खुद चलकर दीघा थाना क्षेत्र स्थित अपने घर पहुंचा. ये माजरा देख लोगों का हुजूम इलाके में उमड़ पड़ा है, कथित तौर पर मृतक की पहचान कर परिजनों ने इलाके के प्रतिष्ठित युवक नीलेश मुखिया और उसके परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगा एफआईआर किया था.

बहरहाल मृतक युवक के सकुशल वापसी की खबर सुन राजद नेता नीलेश मुखिया और उनके परिजनों ने राहत की साँस ली है. वहीं षड्यंत्र के तहत फंसाने की साजिश में शामिल परिजनों और दोषियों पर करवाई करने की मांग की है.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

5 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

6 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

9 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

9 घंटे ago