Bihar

बिहारशरीफ हिंसा: 9 आरोपियों के घरों की कुर्की-जब्ती, बजरंग दल के नेता समेत 6 ने किया सरेंडर

बिहार के नालंदा जिले के मुख्यालय बिहारशरीफ में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने आरोपियों की संपत्तियों की कुर्की करना शुरू कर दिया है। नालंदा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को 11 लोगों के घर इश्तेहार चिपकाया। इसके बाद शनिवार को 9 आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

बजरंग दल के जिला संयोजक कुंदन कुमार समेत 6 आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। हालांकि, कुंदन ने साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। बिहारशरीफ हिंसा मामले में पुलिस ने 3 थानों में 15 एफआईआर दर्ज की है। अब तक 132 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

बिहारशरीफ के दीपनगर स्थित अयोध्या नगर में बजरंग दल के संयोजक कुंदन कुमार के घर शनिवार को पुलिस कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची। कुर्की जब्ती की सूचना मिलते ही कुंदन ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। कुंदन का कहना है कि जिस वक्त झड़प हुई वह वहां मौजूद नहीं था। वीडियो फुटेज की जांच कर पुलिस अगर कार्रवाई करें तो बेहतर होगा। रामनवमी शोभायात्रा की जिला प्रशासन से अनुमति ली गई थी। बजरंग दल के नेता का आरोप है कि 31 मार्च को दूसरे गुट की ओर से पत्थरबाजी शुरू की गई थी, इसके बाद ही हिंसा भड़की।

नालंदा पुलिस ने रामनवमी हिंसा मामले में अब तक 19 लोगों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। कुछ और लोगों को रिमांड पर लेने की बात सामने आ रही है। बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय के सीजीएम ने रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसक झड़प में न्यायिक हिरासत में भेजे गए सभी लोगों के सीसीटीवी अन्य स्रोत से फुटेज को उपलब्ध कराने का निर्देश एसपी को दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

कल्याणपुर में रात के अंधेरे में स्कार्पियो सवार बदमाशों ने चुरायी चार बकरी

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवरिया गांव में बीते रात स्कार्पियो सवार बदमाशों ने…

1 घंटा ago

पूरा बंद हो नहीं तो पहले जैसा रहे, भाजपा MLA ने शराबबंदी को फेल बता चालू करने की मांग कर दी

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में शराबबंदी का मुद्दा गर्म है। विपक्ष के बाद सत्ताधारी…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर सीपीएम ने ट्रेनों के ठहराव की मांग को ले दिया धरना

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सीपीएम के दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर लोकल कमेटी ने रविवार को विभिन्न ट्रेनों के ठहराव…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी नगर निकायों के क्षेत्रों से हटेंगे मांस मछली की दुकानें, निर्देश जारी

समस्तीपुर : जिले में सभी नगर निकायों (नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत) में…

8 घंटे ago

बिहार: 28 साल की शिक्षिका शाइस्ता, 60 का स्कूल संचालक राकेश… चोरी छिपे नेपाल के मंदिर में कर ली शादी, Photo वायरल होते ही बवाल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई इलाके से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है…

20 घंटे ago

छोटी उम्र में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज सीएम नीतीश करेंगे सम्मानित

समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी…

1 दिन ago