Bihar

बिहार में 40 महिलाओं का एक पति, नाम ‘रुपचंद’, जाति गणना करने वाले कर्मी भी हैरान, जानें पूरा मामला

बिहार में जातीय जनगणना चल रही है। इस जनगणना में कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं कुछ चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने आए हैं। जातीय जनगणना के दौरान पता चला कि अरवल जिले में 40 महिलाओं का ‘पति’ एक ही शख्स है। इसका नाम है रूपचंद। जनगणना कर रहे अधिकारी भी इस पर हैरान हैं। नीतीश सरकार की ओर से कराई जा रही जातीय जनगणना के दौरान महिलाओं से उनके पति का नाम पूछा गया। इस पर अगर-बगल के घरों में रह रहीं 40 महिलाओं ने पति का नाम रूपचंद बताया। वहीं कुछ महिलाओं ने अपने पिता और बेटे भी बताया है।

अरवल के रेड लाइट एरिया का है मामला

मामला नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 का है। यह रेड लाइट एरिया है। इस इलाके में वर्षों से सेक्स वर्कर रह कर अपना जीवन यापन करती आ रही हैं। जातीय जनगणना के दौरान सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं। इसी दौरान यह चौंकाने वाला आंकड़ा रेड लाइट एरिया से सामने आया है। यहां 40 महिलाओं ने अपने पति का नाम रूपचंद बताया है। वहीं कुछ महिलाओं ने पिता और पुत्र के तौर पर भी रूपचंद का नाम लिया है।

सेक्स वर्कर के सामने बड़ी समस्या, पति के कॉलम में किसका लिखाएं नाम

अरवल रेड लाइट एरिया की सेक्स वर्कर के सामने सबसे बड़ी समस्या ये है कि वे अपने पति के रूप में किसका नाम दर्ज कराएं? यहां रहने वालीं अधिकांश महिलाएं रूपचंद यानी रुपया को ही अपना सब कुछ मानती हैं। इसलिए उन्होंने अपने पति के नाम के आगे रूपचंद नाम दर्ज कराया है तो किसी ने पिता के नाम के कॉलम के आगे रूपचंद लिखवाया है।

सेक्स वर्कर के लिए सबकुछ है रुपया: जनगणना कर्मी

जातीय जनगणना करने पहुंचे शिक्षक राजीव रंजन राकेश ने बताया कि रेड लाइट एरिया में रहने वाली महिलाओं से उनका रेकॉर्ड जानने के लिए बात की। इस दौरान महिलाओं ने अपने पति, पिता और पुत्र का नाम रूपचंद बताया। हालांकि जब इसके बारे में जानकारी जुटाई गई कि रूपचंद कौन है, तो पता चला कि रूपचंद कोई आदमी नहीं है, पैसे को ही ‘रूपचंद’ कहा जाता है। यही वजह है कि महिलाओं ने रूपचंद को अपना पति रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

8 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

8 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

9 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

15 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

16 घंटे ago