Bihar

आज बिहार के 12 जिलों में हो सकती है बारिश, 6 जिलों में हीट वेव का अलर्ट

बिहार में पिछले 5 दिनों से हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। चिलचिलाती धूप और तीखी गर्मी से लोग परेशान हैं। हालांकि आज कुछ जिलों में लोगों को इससे राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 12 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं 6 जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें 3 जिलों में सीवियर हीट वेव का अलर्ट है।

गुरुवार को पटना और शेखपुरा का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शाम होते गया में मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीवान, सारण, गोपालगंज, मधुबनी और वैशाली में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पुरवा हवा चलेगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

पटना में पिछले 9 दिनों से पारा 40 डिग्री पार

गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान 43.3 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार और शनिवार को पटना में दिन का पारा 44 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

3 जिलों में सीवियर हीट वेव का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने नालंदा, जमुई, बांका के लिए सीवियर हीट वेव और कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लू की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

24 जिलों का पारा 40 के पार

पिछले 24 घंटे में पटना और शेखपुरा सबसे गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही गया का 42.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 42.3 डिग्री सेल्सियस, पश्चिम चंपारण का 42.2 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर का 40.4 डिग्री सेल्सियस, दरभंगा का 41.2 डिग्री सेल्सियस, पूर्वी चंपारण का 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ साथ जमुई, बांका, खगड़िया, औरंगाबाद, भोजपुर, वैशाली, कटिहार, नालंदा, नवादा आदि जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

8 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

9 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

9 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

10 घंटे ago