Bihar

बिहार में 1.79 लाख पदों पर शिक्षकों की भर्ती: BPSC जल्‍द करेगा नियुक्ति, शिक्षा विभाग ने भेजी कमेटी को अनुशंसा

राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति की विधि सम्मत प्रक्रिया में तेजी आई है। बिहार लोक सेवा आयोग से प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 1,78,967 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिसमें कक्षा 1 से 5 तक 87,222, कक्षा 6 से 8 तक 1745,कक्षा 9 से 10 तक 33,000 और कक्षा 11 से 12 तक 57,000 शिक्षकों की रिक्तियां शामिल हैं।

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के संबंधित पदों की स्वीकृति के लिए सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली प्रशासी पदवर्ग समिति को अनुशंसा भेज दी। मुख्य सचिव के स्तर से समिति की बैठक जल्द होगी और उसमें वित्त विभाग के प्रधान सचिव और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव शामिल होंगे। समिति द्वारा संबंधित पदों पर स्वीकृति मिलने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से पदों की मंजूरी के लिए राज्य मंत्रिमंडल में भेजा जाएगा।

कहां कितने पद

कक्षा 1 से 5 तक-87,222
कक्षा 6 से 8 तक-1745
कक्षा 9 से 10 तक-33,000
कक्षा-11 से 12 तक-57,000

मई में होगी शिक्षकों की नियुक्ति

इसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा जिलेवार रिक्तियों के आलोक में रोस्टर क्लीयरेंस के लिए सभी 38 जिलों को भेजा जाएगा और साथ ही शिक्षकों का जिला संवर्ग भी निर्धारित होगा। जिलों से रोस्टर क्लीयरेंस होकर आने के बाद शिक्षा विभाग द्वारा मई में विषयवार पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की अनुशंसा बिहार लोक सेवा आयोग से की जाएगी।

बढ़ा सकते हैं पद

शिक्षा विभाग के मुताबिक, शिक्षकों की रिक्तियों में कुछ और इजाफा की उम्मीद है क्योंकि सभी जिलों से कोटिवार रिक्तियां आने पर पांच से छह हजार पदों के बढ़ने की संभावना है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

5 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

7 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

11 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

11 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

12 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

12 घंटे ago