Bihar

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, यह तो बेशर्मी की हद है; ‘कल कहते थे भ्रष्टाचारी आज बने आज्ञाकारी’

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों पर ईडी और सीबीआई की कार्रवाई को लेकर बिहार में राजनीति और गर्म हो गई है। एक दूसरे पर आक्षेप लगाने में नेता मर्यादा तोड़ रहे हैं। बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को बेशर्म करार दिया है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने ट्वीट कर कहा है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बेशर्मी की हद पार कर रहे हैं। विजय सिन्हा ने ललन सिंह के पूर्व के बयानों को उद्वित किया है जो कभी मीडिया के सुर्खियां बने थे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि 2008 में आपने ही शरद यादव के साथ मिलकर लालू प्रसाद के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास लेकर गए थे और जांच एजेंसियों को भी सबूत दिए थे। अब कार्रवाई हो रही है तो आपके बेचैनी क्यों हो रही है? जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी यह तो बेशर्मी की हद है!

विजय सिन्हा ने यह भी कहा है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष घड़ियाली आंसू बहा का लालू परिवार को झांसा देने की कोशिश कर रहे हैं। पहले आरोप लगाया, जांच एजेंसियों को सबूत दिया और अब रुई से छाती पीटकर लालू तेजस्वी की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रहे हैं। पलटी मार राजनीति का सबसे घटिया नमूना है।

इससे पहले ईडी की कार्रवाई को लेकर ललन सिंह ने भाजपा और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर कड़ा प्रहार किया था। ललन सिंह ने कहा था कि सीबीआई दो-दो बार लालूजी और तेजस्वी के खिलाफ साक्ष्य नहीं जुटा पाई। लेकिन, बिहार में बीजेपी के सरकार से अलग होने के बाद जांच एजेंसियों को दिव्य शक्ति मिल गई। जिससे उन्हें साक्ष्य मिलने लगे हैं। लालू प्रसाद के लिए माननीय शब्द का उपयोग करते हुए जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें परेशान किया जा रहा है।

ललन सिंह ने सीबीआई को पालतू तोता बताया और कहा कि गाय का सिंग भैंस में और भैंस का सिंग गाय में जोड़ रहे हैं। पालतू तोते अपने मालिक का निर्देश पाकर गर्भवती महिला और छोटे-छोटे बच्चों के साथ निर्मम आचरण कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने ललन सिंह के बयान पर पलटवार किया है। हालांकि, बयानबाजी में विजय सिन्हा ने जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए ‘बेशर्म’ शब्द का उपयोग किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

7 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

8 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

13 घंटे ago