समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा और माइक तोड़ा-तोड़ी, स्पीकर बोले- कार्रवाई होगी

जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू परिवार के खिलाफ सीबीआई और ईडी की जांच के बीच बिहार विधानसभा में पक्ष-विपक्ष का हंगामा जारी है। मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने वेल में आकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रथम पाली की कार्यवाही में हंगामा जारी रहा। भाजपा विधायकों ने डिप्टी सीएम तेजस्वी से इस्तीफे की मांग की।

हो-हंगामे के बीच भाजपा विधायकों ने सत्ता पक्ष के नेताओं पर गाली-गलौज का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा विधायक लखेन्द्र पासवान ने सदन में माइक तोड़ दिया, जिसके बाद स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने उन्हें फटकार लगाई और सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

IMG 20220723 WA0098

बता दें कि भाजपा भष्ट्राचार के आरोपों से घिरे तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग कर रही है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश पर अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का मनोबल बढ़ाने का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा ने किशनगंज में मंदिर में आगजनी की घटना को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा। विपक्षी नेताओं ने कहा कि किशनगंज में बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच सहज स्थिति नहीं है। सरकार को इसपर जवाब देना चाहिए।

new file page 0001 1

वहीं, राजद ने केंद्रीय एजेंसी सीबीआई, ईडी और आयकर की जांच रोकने के लिए सदन में बिल पेश करने की मांग की। राजद ने विधानसभा में यह सवाल उठाया कि राज्य सरकार इस तरह का अध्यादेश लाए कि बगैर राज्य सरकार की अनुमति के इन केंद्रीय एजेंसियों को अपने आपरेशन की अनुमति नहीं मिले। इस क्रम में यह कहा गया कि कई राज्य सरकारों ने अपने यहां इस तरह की व्यवस्था कर रखी है।

1 840x760 1

बता दें कि होली के बाद विधान मंडल की गतिविधियां सोमवार को प्रारंभ हुई। इसी के साथ ही सत्तापक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। जमीन के बदले नौकरी प्रकरण में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर हैं। भाजपा इस मामले में उप मुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग कर रही है। वहीं, राजद ने भाजपा पर केंद्रीय जांच एजंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

IMG 20230109 WA0007IMG 20221203 WA0074 0120x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaledIMG 20230301 WA0084 01Post 193 scaled