Bihar

बिहार: तुम मेरा बेटा छुड़वाओ, हम तुम्हारा बेटा छुड़वाएंगे… 30 लाख फिरौती की जगह ऐसा सौदा क्यों हुआ, जानें

मुजफ्फरपुर के डॉक्टर एसपी सिंह के बेटे विवेक कुमार की किडनैपिंग केस में नया मोड़ आया है। विवेक का दोस्त रवि ही उसका किडनैपर निकला। शुक्रवार शाम विवेक उसकी शार्दी की पार्टी में शामिल होने रेस्टोरेंट जा रहा था, उसी ने अपहरण की साजिश रची थी।

मामले की जांच कर रही पुलिस ने देर रात रवि को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। रवि के परिजन ने विवेक के घर कॉल कर रहा कि मेरे बच्चे को छोड़ दो, मैं तुम्हारे बेटे को छोड़ दूंगा। उसी ने फोन पर विवेक के आरा में होने की सूचना दी। फिर पुलिस की एक टीम उसे लेने के लिए रवाना हो गई। उसे वहां से बरामद कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक रवि पर डेढ़ लाख रुपए का लोन था। इसकी को चुकाने के लिए उसने अपहरण कर फिरौती मांगी थी। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने विवेक की रिहाई की पुष्टि की है। मामले में विवेक की मां का कहना है कि सुबह एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने कहा कि आप मेरे बच्चे को छोड़ दें, मैं आपके बच्चे को छोड़ दूंगा। फिर उसी ने कॉल कर बेटे के आरा में होने की बात कही।

भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेवनगर मोहल्ले में डॉक्टर के बेटे विवेक को अपराधियों ने रखा था। यहां से उसकी सकुशल बरामदगी कर ली गई है।

बता दें कि शुक्रवार शाम जिले के कांटी थाना क्षेत्र से विवेक का अपहरण हुआ था। विवेक कुमार (27) अपने घर से रेस्टोरेंट के लिए निकला था। रास्ते में एक निजी स्कूल के सामने अपराधियों ने उसे जबरन खींच कर अपनी गाड़ी में बैठाया लिया था।

अपहरण के कुछ ही देर बाद अपराधियों ने विवेक के फोन से कॉल कर उनके पिता को कहा था कि तुम्हारा बेटा हमारे कब्जे में है। होशियारी मत करना। थोड़ी देर बाद एक और कॉल आया था, जिसमें 30 लाख की फिरौती की मांग की गई थी। वारदात के 15-20 मिनट बाद ही पिता ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

डॉक्टर के घर किराए पर रहता है आरोपी

आरोपी रवि डॉ. एसपी सिंह के यहां किराए पर रहता है। उसकी हाल ही में शादी तय हुई थी। जिसकी खुशी में वो पार्टी दे रहा था। विवेक उसी पार्टी में शामिल होने के लिए कांटी स्थित एक रेस्टोरेंट में जा रहा था। पार्टी में नहीं पहुंचने पर उसके साथियों ने विवेक को कॉल किया। तो उसका नंबर स्विच ऑफ बताने लगा। उसने घर के नंबर पर कॉल कर विवेक के नहीं आने की सूचना दी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार वारंटी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोरदिवा गांव में छापेमारी कर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा में विचाराधीन कैदी के पास से मोबाइल बरामद, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : मंडल कारा में तलाशी अभियान के दौरान एक विचाराधीन कैदी के पास से…

8 घंटे ago

महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : फागुन की मस्ती और रंगों के आगमन के साथ ही शहर में होली…

9 घंटे ago

बिहार में ‘पुलिस दीदी’ का होगा गठन, सम्राट चौधरी बोले- हर पुलिस लाइन में खुलेगा स्कूल

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन हंगामेदार रहा. सत्ता और विपक्ष आमने-सामने दिखे.…

11 घंटे ago

सिर्फ फरवरी माह में अब तक 35 रे’प की वारदात, सदन में राबड़ी देवी ने सरकार को घेरा; क्या बोले मंत्री

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। इस सत्र में विपक्ष के सदस्य नीतीश…

16 घंटे ago

‘IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी …’, विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) को लेकर बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सवाल-जवाब…

19 घंटे ago