Bihar

बिहार: ट्रेन यात्रियों से असली टीटीई बनकर वसूली करता था नकली TTE, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

बिहार हमेशा से ही अपनी कुछ न कुछ अलग कारनामों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक फर्जी टीटीई को अरेस्ट किया गया है। यह टीटीई को कोशी एक्सप्रेस से गलत तरीकों से वसूली करते हुए दो युवकों ने अपने कब्जे में लेकर जीआरपीफ को सौंप दिया है।

दरअसल, बेगूसराय में कोसी एक्सप्रेस में जनरल डब्बे में यात्रियों की खचाखच भीड़ के बीच एक युवक डब्बे में सवार हुआ और खुद को टीटीई बताकर लोगों से टिकट चेकिंग शुरू कर दी। इतना ही नहीं इस दौरान टिकट नहीं दिखाने पर अवैध तरीकों से वसूली भी शुरू कर दिया। जिसके बाद जब कुछ लोगों को शक हुआ तो इससे पूछताछ की गई। इस दौरान इसने पहले तो जनहित एक्सप्रेस का टीटी बताया। इसके बाद भी जब लोग नहीं माने तो यह बातों को घुमाना शुरू कर दिया। जिसके बाद इस फर्जी टीटीई को तीन चार युवकों ने अपने साथ उतारकर बेगूसराय जीआरपी के हवाले कर दिया ।

जीआरपी को फर्जी टीटी बने युवक को सौंपने वाले यात्रियों में शामिल शिवम कुमार ने बताया कि ट्रेन जैसे ही राजेंद्र सेतु से क्रॉस कर बेगूसराय की ओर बढ़ी तभी एक युवक टिकट चेकिंग करने के लिए हम लोगों के पास आया। उसने अपने आप को जनहित एक्सप्रेस का टीटी बताते हुए कोसी एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग करने की बात कही। जिसके बाद हम लोगों को शक हुआ। पूछताछ में यह पता चल गया कि यह फर्जी तरीके से टिकट चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है। इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात सुनकर युवक ने मुझे छोड़ देने की गुहार लगाता रहा और इसके बदले कुछ पैसे देने के भी बात कहता रहा।

इधर, बेगूसराय जीआरपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। जीआरपी ने उसके पास से टिकट बनाने वाले रसीद का बंडल, मोबाइल फोन, कॉलेज का आई कार्ड , केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ( CBI ) का एक आईकार्ड बरामद किया है। युवक ने अपनी पहचान नालंदा जिला के थाना छबिलापुर के मंजेठा निवासी चंद्रदेव पासवान का पुत्र विक्रम कुमार बताया है। थाना अध्यक्ष अखिलेश्वर शर्मा ने बताया कि जांच पड़ताल किया जा रहा है। युवक के पास से कई फर्जी आईकार्ड रेलवे विभाग में टीटी का आई कार्ड और सीबीआई का आई कार्ड भी उसके पास से बरामद किया गया है। युवक से कड़ाई से पूछताछ ज्यादा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

55 मिनट ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

5 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

7 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

9 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

9 घंटे ago