Bihar

तमिलनाडु भेजा जायेगा मनीष कश्यप! बिहार पुलिस ने दी अहम जानकारी, मनीष पर तमिलनाडु पुलिस ने दर्ज कर रखा है केस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले का फर्जी वीडियो बनाने के आरोपी सच तक के संचालक यूट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु भेजे जाने पर बिहार पुलिस ने अहम जानकारी दी है. दरअसल मनीष कश्यम पर बिहार के साथ साथ तमिलनाडु पुलिस ने भी केस दर्ज कर रखा है. तमिलनाडु पुलिस की एक टीम पिछले कई दिनों से पटना में जमी हुई है. वह मनीष कश्यप के साथ साथ हिंसा की झूठी खबरें फैलाने वाले दूसरे लोगों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाना चाहती है।

क्या कहा बिहार पुलिस ने?

बिहार पुलिस के एडीजी जे.एस. गंगवार से आज मीडिया ने मनीष कश्यप को लेकर सवाल पूछा. एडीजी ने बताया कि हिंसा की झूठी खबरें फैलाने के आरोपी मनीष कश्यप ने पुलिस दबिश के घबरा कर पश्चिम चंपारण के जगदीशपुर ओपी में आत्मसमर्पण कर दिया है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. लेकिन इस मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई यानि ईओयू को मनीष कश्यप से अभी और पूछताछ करना है. इसलिए कोर्ट से उसे रिमांड पर देने की मांग की गयी है।

क्या तमिलनाडु भेजा जायेगा मनीष कश्यप?

बिहार पुलिस के एडीजी जे.एस. गंगवार ने बताया कि तमिलनाडु पुलिस की टीम पहले से पटना में मौजूद है. कोर्ट अगर मनीष कश्यप को रिमांड पर लेने की अनुमति देती है तो बिहार पुलिस की टीम के साथ साथ तमिलनाडु पुलिस भी उससे पूछताछ करेगी. अगर तमिलनाडु पुलिस को अपने यहां दर्ज केस से संबंधित कोई साक्ष्य मिलता है तो वह अपने मुताबिक कार्रवाई करेगी।

मीडिया ने सवाल पूछा कि क्या तमिलनाडु पुलिस मनीष कश्यप को अपने साथ ले जायेगी. बिहार पुलिस के एडीजी ने कहा-नहीं, पहले हमारे यहां ट्रांजिट रिमांड होगा. हमलोगों ने ट्रांजिट रिमांड का एप्लीकेशन दिया है. फिर भी जो भी कोर्ट का आदेश होगा, उसके मुताबिक कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई जारी है. अनुसंधान के बाद जो नतीजा निकलेगा उसकी जानकारी दी जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

4 मिनट ago

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

3 घंटे ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

4 घंटे ago