Bihar

बिहार: सोता रहा होमगार्ड जवान, थाने में घुसकर राइफल ले गए चोर, अब सुराग के लिए भटक रही पुलिस

बिहार के छपरा में नगर थाना के सिपाही बैरक से होमगार्ड जवान की राइफल चोरी हो गई। चोरी के बाद पुलिस और होमगार्ड के जवानों में लगातार खलबली मची हुई है। राइफल के साथ कारतूस भी गायब है। घटना बुधवार देर रात की है। मामले का खुलासा शुक्रवार को हुआ। गुरुवार देर रात तक पुलिस मामले को दबाती रही। बढ़ते मामला के बीच शुक्रवार को होमगार्ड यूनियन के अधिकारियों ने मामले का खुलासा किया।

मिली जानकरी के अनुसार गायब राइफल होमगार्ड के जवान भरत पंडित (सिपाही नंबर 12879) है। वह मूल रूप से मोतिहारी के रहने वाले हैं। अभी नगर थाना में बतौर होमगार्ड सिपाही के रूप में पदस्थापित है। सिपाही भरत पंडित रोजाना की तरह नगर थाना के सिपाही बैरक में हथियार के साथ ड्यूटी से लौटकर आए। आने के बाद कहना खाकर सोने चले गए।

देर रात जब नींद खुली तो बैरक के रूम का दरवाजा खुला हुआ था। और कमरे में रखा राइफल गायब था। ये स्थिति देख सिपाही के होश उड़ गए। इसके बाद आनन फानन में थाना प्रभारी को सूचित किया गया। इसके बाद लगातार खोजबीन की गई। थाना स्तर पर सफलता नही मिलने पर आलाधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

घटना के बारे में जानकरी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि नगर थाना में तैनात होमगार्ड के जवान का राइफल मिसिंग होने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पुलिस सक्रिय है और लगातार कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

डिजनीलैंड मेला से ड्यूटी कर लौटे थे

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि होमगार्ड के जवान भरत पंडित बुधवार के दिन में गश्ती कर वापस बैरक में लौटे थे। जिसके बाद शाम में महमूद चौक पर लगने वाला डिजनीलैंड मेला में ड्यूटी करने गए। ड्यूटी से देर रात वापस आने के बाद थाना परिसर के बैरक स्थित कमरे में हथियार रख सो गए।और उठे तो देखे हथियार गायब था।

हथियार के बरामदगी को लेकर देर रात तक खोजबीन और जांच पड़ताल चला। पुलिस अधीक्षक नगर थाना में शुक्रवार के देर रात तक मामले को गहनता से जांच करते रहे। थाना परिसर में लगे सीसीटीवी और आसपास के सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे है। घटना के वक्त बैरक में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों से गहनता से पूछताछ किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

5 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

6 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

19 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

19 घंटे ago