Bihar

गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली जाने के लिए मुजफ्फरपुर स्टेशन पर खड़ी थी ट्रेन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

दिल्ली के आनंद विहार जंक्शन के लिए रवाना होने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में मुजफ्फरपुर स्टेशन पर अचानक आग लग गयी. संयोग से आग उस समय लगी जब ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पर खड़ी थी. आग ट्रेन की G-15 बोगी में लगी. आग लगने के बाद थोड़ी देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया.

G-15 बोगी से धुआं निकलता देख दी गयी सूचना 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रेन संख्या 12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस को जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-2 पर प्लेस किया गया था. करीब पौने दो बजे ट्रेन प्लेटफार्म पर आकर खड़ी हो गई. उसमें जाने वाले यात्री भी प्लेटफार्म पर आने लगे. बोगी के गेट को खोलने की तैयारी थी. इसी बीच G-15 बोगी से धुआं निकलने लगा. धुआं तेज होते ही प्लेटफार्म पर खड़े वेंडर को दिखाई दिया. उसने तुरंत रेल कर्मियों को सूचना दिया. तबतक आग तेज हो चुकी थी. आग की लपटें ऊपर की ओर उठ रही थी. आग लगने की सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी समेत अन्य रेल कर्मी मौके पर पहुंचे.

कप्लिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगी

रेल सूत्रों ने बताया कि ट्रेन में पहले कप्लिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगी. इसे तुरंत ही काटकर हटा दिया गया, लेकिन तबतक आग का धुआं बोगी के अंदर घुस गया था. हालांकि उस दौरान बोगी में ज्यादा लोग नहीं थे. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया. इस दौरान यात्री दहशत में आ गये. मामले में रेल कर्मी ने बताया कि एसी बोगी के कप्लर में शॉर्ट सर्किट से आग लगा था. फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है. बोगी को काटकर हटाया गया है. ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

4 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

5 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

18 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

18 घंटे ago