बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए सोमवार का दिन अहम होनेवाला है. दरअसल सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बजट सत्र के दौरान ही कैबिनेट की बैठक का फैसला लिया है. मिली जानकारी के अनुसार कल शाम 6 बजे से कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) आयोजित होगी. सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आ रही है, उसके अनुसार कल ही शिक्षक बहाली की नई नियमावली पर मुहर लगने की संभावना है . यानि पिछले 4 वर्षों से बहाली का इंतजार कर रहे राज्य भर के सीटीईटी (CTET), बीटीईटी (BTET) और एसटीईटी (STET) अभ्यर्थियों को होली से पहले खुशखबरी मिलने की संभावना है.
बता दें, इससे पहले भी बैठक आयोजित होती रही है लेकिन अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर हर बार पानी फिरता रहा है. लेकिन, इस बार इसलिए उम्मीद है क्योंकि कुल 5 विभागों की सहमति के बाद नई नियमावली पर मुहर लगनी है जिसमें वित्त विभाग ने अब तक सहमति नहीं दी थी जबकि शिक्षा, नगर विकास, विधि, पंचायती राज विभाग ने सहमति दे दी थी. अब खबर है कि वित्त विभाग ने भी सहमति दे दी है और प्रस्ताव कैबिनेट भी भेजी जा चुकी है.
ऐसे में फिलहाल कहीं बाधाएं नहीं दिख रही है और पूरी संभावना है कि कल ही नियमावली पर मुहर लग जाए. बता दें, नई नियमावली के तहत अब बदलाव के साथ ऑनलाइन और सेंट्रलाइज तरीके से बहाली होनी है जिसको लेकर मुहर लगते ही सातवें फेज का सरकार विज्ञापन जारी करेगी. कुल 3 लाख पदों पर बहाली होनी है जिसमें लगभग 1 लाख 20 हजार माध्यमिक और लगभग 80 हजार प्रारंभिक और बाकि पदों पर बहाली होगी.
अब अभ्यर्थी पूरी तरह से इंतजार में हैं कि शायद कल सरकार होली से पहले इन्हें खुशखबरी दे क्योंकि छठे फेज की बहाली को पूर्ण करने में काफी वक्त लग गया. ऐसे में अब पहले एसटीईटी पास को मौका दिया जायेगा उसके बाद फेज वाइज प्रारंभिक की बहाली होगी. बता दें, इससे पहले पिछली कैबिनेट में बैठक में शिक्षक बहाली नियमवाली को मंजूरी मिलने की उम्मीद थी. इसको लेकर शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर ने ट्वीट भी किया था. लेकिन, फिर भी नियमवाली को मंजूरी नहीं मिल सकती थी, जिसको लेकर अभ्यर्थियों में काफी नाराजगी भी देखने को मिली थी.
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…