Bihar

बिहार में शराबबंदी का अध्ययन करने पहुंची छत्तीसगढ़ से 17 सदस्यों की टीम, वहां भी लागू करने की उठ रही है मांग

बिहार में वर्ष 2016 से पूर्ण शराबबंदी है. प्रदेश में शराबबंदी को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में उत्सुकता भी बढ़ी है. बिहार का शराबबंदी कानून किस तरह का है और किस तरह से लागू किया गया है, इन सब विषयों पर अध्ययन करने के लिए छतीसगढ़ सरकार ने एक टीम भेजी है. छत्तीसगढ़ से 17 सदस्यीय टीम बिहार आई है. इस 17 सदस्यीय टीम में कुछ अधिकारी भी हैं और कुछ राजनेता भी हैं. गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर टीम का स्वागत किया गया. उसके बाद टीम बिहार के विभिन्न इलाकों में शराबबंदी का अध्ययन करने के लिए निकल गई है.

शराबबंदी का अध्ययन करने छत्तीसगढ़ से आई टीम:

शराबबंदी कानून के बाद जो हालात हैं उसका अध्ययन छत्तीसगढ़ की यह टीम करेगी. किस तरह से यह लागू हुआ है, यह बिहार में सफल है या नहीं, शराबबंदी के प्रदेश में क्या हालात हैं, इन सब बिंदुओं पर भी अध्ययन किया जाएगा. टीम पूरी तरह से रिसर्च करेगी. पूरी टीम बिहार में 1 सप्ताह तक कई जिलों का दौरा भी करेगी और उसके बाद यह टीम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिलेगी.छत्तीसगढ़ मद्य निषेध विभाग के कमिश्नर ने कहा कि अध्ययन के बाद सरकार को रिपोर्ट दिया जाएगा.

‘बिहार में शराबबंदी कानून का अध्ययन करने के बाद हमलोग अपनी सरकार को इस रिपोर्ट को सौंपेंगे. वैसे अभी तो हम लोग आए ही हैं. हम लोग कई जिलों का दौरा करेंगे और हमें लगता है कि जिस तरह का अध्ययन हम लोग करने आए हैं उसमें सफलता मिलेगी.’- कमिश्नर, छत्तीसगढ़ मद्य निषेध

पर्यटक स्थलों के हालात पर भी नजर:

कुल मिलाकर देखें तो बिहार में शराबबंदी जिस तरह लागू है, उसको लेकर छत्तीसगढ़ से आई टीम पूरी तरह से अध्ययन करने के लिए यहां पर पहुंची है. अध्ययन करने वाली छत्तीसगढ़ के इस टीम के साथ बिहार के अधिकारी भी विभिन्न जिलों में जाएंगे. सूत्रों से मिल रही खबर के अनुसार मुख्य रूप से बिहार में जो पर्यटक स्थल हैं, शराबबंदी के बाद उसके क्या हालात हैं, इन सब बिंदुओं पर भी छत्तीसगढ़ से आई टीम अध्ययन करेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

6 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

7 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

7 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

8 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

14 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

15 घंटे ago