वैशाली जिले के हाजीपुर NH 22 पर एकारा गांव के पास एक सीएनजी बस में अचानक आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सीएनजी बस बिहार राज्य परिवहन निगम की है। बस NH पर घंटो तक जलती रही। इस दौरान सड़क पर यात्रियों से भरी दूसरी गाड़ियां बगल से ही जा रही थी। जिससे बड़ी हादसा हो सकता था। बस मुजफ्फरपुर से पटना जा रही थी। बस के सभी यात्री सुरक्षित है। घटना सदर थाना क्षेत्र की है।
हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ। जानकरी के अनुसार उस वक्त बस में 54 यात्री सवार थे। हादसे के बाद ड्राइवर और खलासी दोनों फरार हो गए हैं।
फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू
बिहार सरकार की रोडवेज बस मुजफ्फरपुर से पटना जा रही थी। तभी फायर बिग्रेड को सूचना मिली कि बस में आग लग गई है। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर जलती बस पर काबू पा लिया है। राहत की बात है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…