Bihar

‘रमजान में एक घंटे पहले ऑफिस आएं, एक घंटे पहले जाएं…’ मुस्लिम कर्मचारियों को बिहार सरकार का तोहफा

नीतीश सरकार ने रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को राहत दी है। अब, रमजान के महीने में मुस्लिम सरकारी कर्मचारी निर्धारित समय से एक घंटे पहले ऑफिस आएंगे और घंटा भर पहले घर जा सकेंगे। इससे, उन्हें रोजा खोलने में सहूलियत होगी।

बिहार सरकार ने रमजान के मौके पर मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए यह आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अपने एक तीन साल पुराने आदेश को शुक्रवार को सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, प्रमंडलीय आयुक्त व जिला पदाधिकारी को फिर से जारी किया।

आदेश में कहा गया है कि सरकार मुस्लिम कर्मचारियों और पदाधिकारियों की सुविधा के मद्देनजर रमजान की अवधि के लिए निर्धारित समय से एक घंटा पहले कार्यालय आने और निर्धारित समय से एक घंटा पहले कार्यालय छोड़ने की अनुमति देती है। आदेश में यह भी कहा गया कि सरकार का यह आदेश स्थायी रूप से हर साल के लिए प्रभावी रहेगा।

बता दें कि रमजान मुस्लिमों का एक महत्वपूर्ण पर्व है। रमजान में मुस्लिम एक महीने तक रोजा रखते हैं और इबादत करते हैं। इस्लाम के अनुसार, रमजान का महीना पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में इस्लाम मानने वाे सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं। चांद दिखने पर ईद पर उनका रोजा समाप्त हो जाता है। इस साल रमजान 22 मार्च या 23 मार्च से शुरू हो जाएगा।

रोजा रखने वाले को कड़ा नियम का पालन करना पड़ता है। सहरी और इफ्तार के बीच में रोजादार कुछ खा नहीं सकते हैं। बुरी आदतों को छोड़ना पड़ता है। कहते हैं कि रोजा करने वालों को बुरे विचार मन में नहीं लाना चाहिए। इस मौके पर जकात का बहुत महत्व है। मतलब मुस्लिम समाज अपने बचत में कुछ हिस्सा जरुरतमंदों की मदद में लगाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

6 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

7 घंटे ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

16 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

16 घंटे ago