Bihar

अब राहुल गांधी को पटना कोर्ट से समन, 12 अप्रैल को बुलावा, जानिए क्या है मामला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मानहानि केस में सूरत कोर्ट से दो साल की सजा मिलने और फिर सांसदी जाने के बाद अब उन्हें पटना की एक अदालत ने समन भेजा है। पटना के एमपी एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को 12 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है। यह मामला भी मोदी सरनेम से ही जुड़ा है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि, उनके 12 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने की संभावनाएं बहुत कम हैं।

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक मानहानि के मामले में शिकायतकर्ता की ओर से सभी गवाहों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इस केस में राहुल गांधी आरोपी हैं, अब उनका बयान दर्ज किया जाना है। इसके लिए एमपी एमएलए कोर्ट ने 12 अप्रैल की तारीख तय की है। राहुल को समन भेज दिया गया है।

हालांकि, सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि राहुल गांधी फिलहाल कोर्ट में पेश नहीं होंगे। उनके वकील कोर्ट में पेशी की तारीख आगे बढ़ाने के लिए अर्जी डाल सकते हैं।

क्या है मामला?

बीजेपी नेता सुशील मोदी ने 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ पटना कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि राहुल ने अपने भाषण में मोदी को चोर कहकर पूरे समुदाय का अपमान किया है। राहुल गांधी कोर्ट में सरेंडर होकर पहले ही जमानत ले चुके हैं।

एक ऐसे ही मामले में पिछले दिनों गुजरात के सूरत की अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई। हालांकि, सूरत कोर्ट ने उन्हें ऊपरी अदालत में अपील करने का वक्त देते हुए जेल जाने पर 30 दिन की रोक लगाई है। बीजेपी ने सूरत की तरह अब पटना में भी राहुल गांधी के खिलाफ मजबूती से केस लड़ने की रणनीति बना ली है।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

8 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

9 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

9 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

14 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

16 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

20 घंटे ago