पूर्व सांसद मीना सिंह ने जदयू से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ कभी जुदा नहीं होना चाहती थी। लेकिन, तेजस्वी यादव को उन्होंने अपना उत्तराधिकारी बना दिया है। उस हिसाब से मेरा रहना सही नहीं है। मेरे पति अजित सिंह कांग्रेस में थे। मेरे पति ने जंगल राज से बिहार को छुटकारा दिलाने में नीतीश कुमार का साथ दिया था।
भयावह हो गई है स्थिति
पूर्व सांसद ने कहा कि जंगल राज और भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतीश कुमार का साथ हमेशा साथ दिया। आज की स्थिति भयावह है। महागठबंधन की सरकार जब से बिहार में बनी है। तब से अपराध बढ़ गया है। जंगल राज फिर से रिटर्न हो गया है। नीतीश कुमार को ये सब नहीं दिख रहा है। मेरे लोगों ने कहा कि JDU में अब क्या बचा है? लोग पार्टी को विलुप्त करने में लगे हैं।
बिहार हित में जो कुछ होगा वो अपने समर्थकों के साथ बैठकर फैसला लूंगी। नीतीश कुमार की पुलिस अपराध बढ़ने के बाद कुछ खास लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मेरे साथ कई लोग हैं जो JDU छोड़ रहे हैं। इनमें भोजपुर के 90 प्रतिशत लोग शामिल हैं।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…
समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…
समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…