Bihar

बिहार: पिता ने शराबी बेटे को किया पुलिस के हवाले, हाथ-पैर बांधकर SP के जनता दरबार में पहुंचा

बिहार के जहानाबाद में शुक्रवार को एक अजीब वाकया देखने को मिला. यहां शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शख्स को उसके पिता ने हाथ-पांव बांधकर एसपी के जनता दरबार में लेकर पहुंचा. बिहार में शराबबंदी कानून को लागू किए हुए लगभग सात साल हो चुके हैं, लेकिन शराब पीने वाले हैं कि बाज ही नहीं आ रहे. जहानाबाद में भी ऐसे ही शराब पीने वाले बेटे से एक पिता परेशान हो गया था. अंततः वह शराब पीकर हंगामा कर रहे बेटे का हाथ पैर बांधकर एसपी के पास लेकर पहुंचा गया.

शराबी बेटे को लेकर एसपी के जनता दरबार पहुंचा पिताः

बिहार में न तो शराब बेचने वाले बाज आ रहे हैं और ना ही शराब पीने वाले. ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. फिर भी आदत है कि जाती नहीं है. जहानाबाद में एसपी के जनता दरबार में शराबी बेटे को लेकर पहुंचे पिता को देखने और सुनने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. दरअसल परसबिगहा थाना क्षेत्र के पंडुई गांव में एक युवक शराब पीकर लगातार हंगामा करता था. शराब पीने और मारपीट करने के आरोप में दो बार पहले पकड़ा भी जा चुका है.

ग्रामीणों की मदद से बेटे का हाथ-पांव बांधाः

शुक्रवार को एक बार फिर नशे की हालत में उसने हंगामा शुरू किया और परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी. शराबी को काबू करना आसान नहीं था. ऐसे में पिता ने गांव वालों की मदद से बेटे को पकड़ लिया. पहले हाथ पैर बांध दिया और फिर एसपी के जनता दरबार में पहुंच गया. शराबी बेटा यहीं नहीं रुका. लाचार पिता अपनी परेशानी बताता रहा और पियक्कड़ बेटा नौटंकी करता रहा.

पियक्कड़ बेटे ने शराबबंदी को दी चुनौतीः

जब शराब बंदी के बावजूद शराब पीने की बात पूछी, तो उसने जो कहा वह सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. जी हां नशे में होने के बावजूद युवक अनूप ने नीतीश कुमार के शराबबंदी को चुनौती दे दी. फिलहाल युवक को उसके परिजन इलाज कराने लेकर चले गए हैं. जहानाबाद के पंडूई की घटना कोई पहली घटना नहीं है. शराबबंदी के बाद इस तरह के कई मामले सामने आए हैं. जब परिजनों ने ही शराबी को पुलिस से गिरफ्तार करवाया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार : शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद ऐक्शन, 20 लोगों पर केस; पंडा समिति के 4 सदस्य अरेस्ट

नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…

2 घंटे ago

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

8 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

10 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

19 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

20 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

23 घंटे ago