Bihar

बिहार: पिता को शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो करवा दी बेटी की ही हत्या, मई में होनी थी शादी

बिहार में भले ही शराबबंदी कानून लागू है. लेकिन, आए दिन शराबबंदी के दावों को खोखला बताने वाली कहानी जरूर सामने आती है. ताजा मामला, बिहार के मधेपुरा जिले का है, एक सनकी पिता द्वारा शराब पिने के लिए पैसा नहीं देने पर कामकाजू बेटी की गोली मारकर हत्या करवा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामला सदर अनुमंडल के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतराहा टोला की है, जहां बीती रात एक नकाब लगाए व्यक्ति ने घर के आंगन में घुस कर 24 वर्षीय युवती की सर में गोलीमार कर हत्या कर दी. हत्या का आरोप परिजनों ने पिता पर ही लगाया है.

परिजनों की माने तो शिवराम साह नशेड़ी है और वह अपनी बेटी वंदना से शराब पीने के लिए बराबर पैसा मांगता रहता था जिसे लेकर परिवार में झगड़ा भी होते रहता था. वंदना उसकी सबसे बड़ी बेटी थी, भाई सबसे छोटा है एक बहन पढाई करती है और मां मानसिक रूप से कमजोर है. परिजन बताते हैं कि वंदना दिल्ली में किसी निजी कंपनी में काम करती थी. परिवार का पूरा खर्च वहीं उठाती थी. इधर कुछ दिन पहले वो अपनी शादी के लिए गांव आई थी और अपने शादी का सारा सामान भी साथ लाई थी. मई माह में उसकी शादी होने वाली थी.

शराब के लिए पैसे को लेकर हुआ था विवाद 

शादी से पहले वो अपना घर बनवा रही थी. घटना की सुबह भी शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर वंदना और उसके पिता के बीच विवाद भी हुआ था. झगड़ा के बाद पिता घर से चला गया था. रात करीब 10:30 बजे वह एक अन्य आदमी के साथ घर आया. आदमी मुंह पर गमछा लपेटा था और अचानक वंदना से बात करते उसके सर में गोली मार दिया और बाइक से फरार हो गया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गोली लगने के बाद परिजन वंदना को जेकेटीएमसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से आरोपी पिता फरार है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घर कुई कमाऊ बेटी के चले जाने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

4 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

4 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

8 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

11 घंटे ago