Bihar

AK-47 लिए पटना की पूर्व मेयर कैंडिडेट श्वेता झा की फोटो वायरल, पति का दावा- गैंगस्टर बनना चाहती है

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

हाथों में एके 47 और इंसास लिए पटना की पूर्व मेयर प्रत्याशी श्वेता झा की रील्स और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं श्वेता के पति चंदन कुमार झा ने दावा करते हुए कहा है कि उनकी पत्नी गैंगस्टर बनना चाहती है। श्वेता झा 2021 में मिसेज इंडिया भी रह चुकी हैं। 15 दिन पहले जिप्सी से उतरकर हथियारों को लहराते हुए श्वेता झा का रील्स और फोटो वायरल हुआ था, जिसके बाद ईओयू ने श्वेता को पूछताछ के लिए भी बुलाया था।

दरअसल, हाथों में पिस्टल की नुमाइश करते हुए श्वेता झा का एक वीडियो 15 दन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो व फोटो का संज्ञान लिया और पूरे मामले की जांच के लिए EOU को निर्देश दिया। ईओयू की ओर से थाने में श्वेता झा के खिलाफ बुधवार को पहला सनहा दर्ज किया गया। बताया गया है कि ईओयू की टीम अगमकुआं थाना और भागवत नगर क्षेत्र में बने श्वेता झा के घर पर भी गई।

इस बीच श्वेता झा के पति चंदन कुमार झा ने मीडिया को बताया है कि उनकी पत्नी गैंगस्टर बनना चाहती हैं। चंदन झा ने बताया है कि उनकी शादी 15 साल पहले श्वेता झा से हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। करीब आठ महीने पहले श्वेता की दोस्ती पटना नगर निगम में ठेकेदारी का काम करने वाले अभिषेक यादव से हुई।

चंदन ने आगे बताया कि अभिषेक ने मेरी पत्नी श्वेता को बरगला दिया, जिसके बाद वो शादी जैसे पवित्र बंधन को भूल गई। चंदन ने दावा करते हुए कहा कि करीब दो महीने से श्वेता मेरे साथ नहीं रहती है। उन्होंने अभिषेक यादव से अपनी जान को खतरा भी बताया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

6 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

6 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

10 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

12 घंटे ago