Bihar

बिहार कैबिनेट की बैठक ख़त्म : सिर्फ एक एजेंडे पर लगी मुहर, बिजली सब्सिडी के लिए जारी की गई 13000 करोड़ की राशि

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री सचिवालय में बुलाई गई कैबिनेट बैठक खत्म हो चुकी है। इस कैबिनेट बैठक में एक एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। यह बैठक आज सुबह 10:30 बजे बुलाई गई थी। इसमें सभी विभाग के मंत्री और उनके सचिव मौजूद थे।

नीतीश कैबिनेट की बैठक में एजेंटों पर मोहर लगाई गई है उसमें बिहार में बिजली सब्सिडी की राशि जारी करने को लेकर मंजूरी मिली है। राज्य सरकार के तरफ से यह राशि एनटीपीसी को भुगतान किया जाएगा। गुरूवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में बिजली सब्सिडी के लिए राशि जारी की गई है। यह राशि आरबीआई के माध्यम से एनटीपीसी को भुगतान किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार के तरफ से 13 हजार करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।

वहीं, सरकार के इस निर्णय के बाद उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिलेगी। सभी तरह की श्रेणियों को मिला दें तो उपभोक्ताओं को थोडा कम बिजली बिल का भुगतान करना होगा। हालांकि पहले की तरह ही इस बार भी सरकार ने गांव, गरीबों व किसानों पर मेहरबानी दिखाई है। सबसे अधिक अनुदान किसानों और गरीबों को ही दिया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

3 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

12 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

13 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

13 घंटे ago