Bihar

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की हत्या की साजिश का मुख्य आरोपी आर्यन गिरफ्तार, बजरंग दल से जुड़े होने की चर्चा

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की हत्या की साजिश रचे जाने के मामले में मुख्य आरोपी वीर कुमार सिंह उर्फ आर्यन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब एक माह पहले राय की हत्या की साजिश रचे जाने से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ था। इसके आधार पर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी।

मामले में गिरफ्तार किए गए वीर कुमार सिंह उर्फ आर्यन सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को हाजीपुर के स्थानीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया। यहां से सीजेएम अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मालूम हो कि इस मामले में नगर थाना की एसआई आराधना कुमारी की ओर से हुई प्राथमिकी में वीर कुमार सिंह उर्फ आर्यन सिंह, अविनाश झा के पुत्र माधव कुमार उर्फ माधव झा, शिव शंकर शर्मा के पुत्र राजा बाबू तथा उमेश राम के पुत्र अभिषेक कुमार को आरोपित बनाया गया था।

प्राथमिकी के दो आरोपितों माधव झा एवं राजा बाबू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एक अन्य आरोपित अभी फरार है। बताया गया है कि करीब एक माह पहले इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था।

वायरल वीडियो में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शोभायात्रा के दौरान गोली मारकर हत्या करने की साजिश रचते आरोपी युवक दिखाई दिए थे।

इस आधार पर नगर थाने में 13 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। हालांकि, उस समय पुलिस ने आर्यन सिंह को पकड़ लिया था, लेकिन आरोप है कि उसे थाने से ही छोड़ दिया गया था। आरोपी के बजरंग दल से जुड़े होने की चर्चा भी है।

क्या है वायरल वीडियो में

वायरल वीडियो के अनुसार एक कमरे में चार लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। इनमें से एक व्यक्ति सोफे पर लेटा हुआ था। दूसरा उसके पैर दबा रहा था।

तीसरा टेबल के पास खड़ा था और चौथा सोफे पर लेटे व्यक्ति के पीछे बैठा था। पैर दबा रहा युवक बोल रहा था कि हम नित्यानंद राय की सुपारी ले लेते हैं।

बैल चलाते रहेगा तो गोली दाग देना है। हमको तीन साल से शिवरात्रि से पहले सपना आता है कि हम नित्यानंद को गोली मार दिए हैं।

पुलिस ने बताया कि वीडियो सत्यापन के क्रम में पता चला कि वीडियो आर्यन सिंह के कार्यालय में बनाया गया। वीडियो में लेटा हुआ व्यक्ति वीर कुमार सिंह उर्फ आर्यन सिंह था।

वीडियो में नित्यानंद राय की हत्या की सुपारी एवं गोली मार देने की बात कहने वाले की पहचान माधव कुमार उर्फ माधव झा के तौर पर हुई थी।

वहां मौजूद दो व्यक्तियों की पहचान राजा बाबू एवं अभिषेक कुमार के रूप में की गई। अभिषेक अभी फरार बताया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

ट्रेनों को बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के मामले में समस्तीपुर मंडल के 180 लोग धराए

समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…

19 मिनट ago

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

6 घंटे ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

7 घंटे ago

शिक्षा विभाग में 34 करोड़ की गड़बड़ी, बिहार के सभी DEO को 7 दिनों में देना होगा जवाब; HRMS पोर्टल पर छेड़छाड़ कर अधिक राशि निकालने का मामला

बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…

7 घंटे ago

रेलवे का बड़ा फैसला : यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 10 से अधिक शहरों के लिए पार्सल सेवा स्थगित

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ और आवागमन की…

13 घंटे ago

पूजा के बाद समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली के लिए हो रही 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

समस्तीपुर : दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों की…

15 घंटे ago