Bihar

बिहार: नशे में धुत्त सेना के जवान ने राजधानी एक्सप्रेस में महिला से की छेड़खानी, GRP ने किया गिरफ्तार

दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही डाउन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में शराब के नशे में उत्पात मचाना और महिलाओं के साथ छेड़खानी करना सेना के एक जवान को मंहगा पड़ गया. छेड़खानी करने की कोशिश के दौरान महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया और टोल फ्री नंबर पर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद जीआरपी ने छपरा रेलवे पर ट्रेन रुकते हीं सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार जवान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के पेशावा थाना क्षेत्र के बसेरा गांव निवासी नवाब सिंह का पुत्र विनीत कुमार बताया जा रहा है.

सेना के जवानों को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि सेना का जवान न्यू जलपाईगुड़ी में तैनात है और वह इस ट्रेन से न्यू जलपाईगुड़ी जाने के लिए अलीगढ़ में ट्रेन पर चढ़ा था. वहीं बी 10 कोच में ही किशनगंज की रहने वाली श्रुति भी सफर कर रही थी कि तभी लखनऊ के समीप उक्त जवान नशे की हालत में उसके साथ छेड़खानी करने लगा.

तब महिला ने इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर पर की. इसके बाद रेलवे की कंट्रोल रूम से पुलिस को इस संदर्भ में जानकारी मिली. हालांकिबलिया में उसे पकड़ने के लिए पुलिस जैसे ही कोच में पहुंची तो ट्रेन खुल चुकी थी. तब जाकर जीआरपी ने सेना के जवान को छपरा जंक्शन पर गिरफ्तार कर लिया गया.

प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सेना के जवान को भेजा गया जेल

जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सेना के जवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. विदित हो कि कुछ माह पूर्व ही राजधानी एक्सप्रेसट्रेन में एक सेना के और एक सीआरपीएफ के जवान द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना की गई थी. जिसके बाद महिला की शिकायत पर दोनों जवानों को जेल भेज दिया गया था.

वहीं राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे रंजीत कुमार ने बताया कि कटिहार जाना था और पहले जवानों ने शराब के नशे में शबनम बभना नाम की महिला के साथ छेड़छाड़ की. उसके बाद राजेश सिंह की पत्नी के साथ भी उन लोगों ने छेड़छाड़ कर जान मारने की धमकी भी दे डाली थी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

32 मिनट ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

1 घंटा ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

2 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

3 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : पत्नी की मौ’त के बाद पति ने भी अपनी जीवन-लीला की समाप्त, लाइव वीडियो बनाकर मौ’त को लगाया गले, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

4 घंटे ago