Bihar

बिहार: लड़की ने ‘मनुस्मृति’ में लगाई आग, फिर उसी से जलाई सिगरेट और पकाया चिकन

बिहार का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ‘मनुस्मृति’ को आग लगाते हुए नजर आ रही है. यही नहीं आग से सिगरेट सुलगाई और चिकन भी पका कर खाया. इस वीडियो के वायरल होने बाद सोशल मीडिया पर लोग इस लड़की को निशाने पर ले रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस वीडियो में दिख रही लड़की ने हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है.

सोशल मीडिया पर एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, “बिहार की प्रिया दास ने कैमरे के सामने मनुस्मृति जलाई, उसी आग से सिगरेट सुलगाई और चिकन भी पकाया. ये लोग कहां ले जा रहे हो समाज को? यही सिखाओ आने वाली पीढ़ी को, क्या संस्कार दिखाने का प्रयास हो रहा है? बाबा साहब ये देखकर जरूर अफसोस करते!”

कुछ ने किया प्रिया का समर्थन तो कुछ विरोध में उतरे

@Kushluvkush नाम के यूजर ने लिखा, “प्रिया दास को पूरा समर्थन है, अंबेडकरवादी हैं, धमकी से डरते नहीं हैं…” वहीं मनुस्मृति जालने की घटना को लेकर जब प्रिया दास से एक मीडिया चैनल ने बात की तो उन्होंने कहा कि मनुस्मृति को जलाना तो सिर्फ एक एक्शन है, सिर्फ एक तत्कालीन घटना है. उसकी नींव और उद्देश्य तो बहुत पहले ही बाबा साहेब ने रख दिया था. इसको जलाने का मकसद ये नहीं है कि पर्टिक्युलर किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है, बल्कि मेरा मकसद घटिया, पाखंडवाद और ढोंग के विचारों पर वार करना है.

एक-दूसरे को बांटने का काम करती है ‘मनुस्मृति’

वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या ये किताब ‘मनुस्मृति’ सही नहीं है तो उन्होंने कहा कि जी बिलकुल ये किताब सही नहीं है. इस किताब का अर्थ क्या है और इससे क्या शिक्षा मिल रही है. न ही इससे ज्ञान मिल रहा है, न ही लोगों के बीच वास्तविक दृष्टिकोण है और न ही अच्छा विचार है. ये ऐसी किताब है, जो लोगों के बीच में ऊंच-नीच, भेदभाव और एक-दूसरे को बांटने का काम करती है.

Avinash Roy

Recent Posts

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने FIR रद्द करने की अपील खारिज की

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की उस याचिका को…

18 मिनट ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, शिक्षा और समानता के संदेश पर जोर

समस्तीपुर : समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज में सोमवार को राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में…

4 घंटे ago

कल 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती पर समस्तीपुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

फाइल फोटो समस्तीपुर : भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल में 6 अमृत भारत स्टेशन बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन; यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की दिशा में…

6 घंटे ago

‘कल-परसो तक सबकुछ हो जाएगा’, सीएम नीतीश से मिलने के बाद बोले मंत्री जमा खान

बिहार का नया सीएम कौन होगा, इस पर सस्पेंस अब तक बरकरार है. आधिकारिक तौर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन के पास यार्ड में युवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घंटे भर बाधित रही रेल सेवा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के रेलवे यार्ड में सोमवार की सुबह समस्तीपुर-खगड़िया रेलवे लाइन पर…

7 घंटे ago