Bihar

मनीष कश्यप के तेवर गरम: तमिलनाडु रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर दिया बयान, जानिए किसपर बोला हमला…

तमिलनाडु प्रकरण में गिरफ्तार किए गए यूट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस चेन्नई के लिए लेकर रवाना हुई. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनीष कश्यप को पुलिस पटना एयरपोर्ट लेकर आई जहां दोपहर के विमान से मनीष को लेकर तमिलनाडु पुलिस चेन्नई जाएगी. गिरफ्तारी के बाद पहली बार मनीष कश्यप ने बयान दिया है.

मनीष कश्यप को लेकर जब पटना और तमिलनाडु पुलिस पटना एयरपोर्ट पहुंची तो मनीष कश्यप ने मीडियाकर्मियों के सामने अपनी बात रखी. मनीष कश्यप ने मीडियाकर्मियों को कहा कि वो पूरे मामले में कहीं गलत नहीं हैं. मनीष के तेवर गर्म दिखे और कहा कि बिहार की बर्बादी के लिए यहां के नेता दोषी हैं. मुझे कानून और संविधान पर पूरा भरोसा है.

मनीष कश्यप ने कहा कि मैंने कोई गलत वीडियो नहीं बनाया है. सारे वीडियो यूट्यूब पर हैं. मैंने ये कहा है कि बिहार के मजदूरों को बाहर दिक्कत होती है और ये सच है. मनीष ने कहा कि मुझे बिहार व तमिलनाडु पुलिस पर भरोसा है लेकिन बिहार के नेताओं पर बिल्कुल भरोसा नहीं है.

मनीष कश्यप ने कहा कि बिहार और तमिलनाडु पुलिस ने मेरे साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया है. मुझे दोनों पुलिस पर पूरा भरोसा है. बता दें कि तमिलनाडु पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर मनीष कश्यप को लिया है. 31 मार्च को मनीष कश्यप को मदुरई कोर्ट में पेश किया जाएगा. मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में भी केस दर्ज किए गए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

6 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

7 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

7 घंटे ago