Bihar

लालू परिवार को कोर्ट से बड़ी राहत, नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू के साथ राबड़ी और मीसा को भी जमानत

नौकरी के बदले जमीन घोटाले के मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती को बेल मिल गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने 50 हजार रुपये के मुचलके पर तीनों को नियमित जमानत दी है। सीबीआई की ओर से लालू और परिवार के सदस्यों को जमानत दिए जाने का विरोध नहीं किया गया। इस मामले में अगली सुनवाई अब 29 मार्च को होनी है। इस मामले में सीबीआई ने पिछले दिनों राबड़ी और लालू से पूछताछ भी की थी।

लालू यादव व्हीलचेयर पर राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा राबड़ी देवी और मीसा भारती भी पहुंचे थे। कोर्ट ने पाया है कि सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने बगैर गिरफ्तार किए आरोपपत्र दायर कर दिया था। कोर्ट ने हर आरोपी को 50 हजार रुपये का निजी मुचलका जमा करने के निर्देश दिए हैं।

लालू यादव और उनके परिवार के कुछ सदस्यों पर रेलवे में नौकरियों के बदले सस्ते दामों में जमीन खरीदने का आरोप हैं। राजद प्रमुख साल 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहे थे। यादव परिवार के सदस्य आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी और भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। बीते साल जुलाई में सीबीआई ने रेल मंत्री के तौर पर लालू के सहयोगी रहे भोला यादव को गिरफ्तार किया था।

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि यादव परिवार की तरफ से अधिग्रहित की गई जमीन की मौजूदा कीमत 200 करोड़ रुपये के आसपास है। साथ ही ईडी ने संपत्तियों की सूची भी शामिल की थी। तलाशी के बाद आरोप लगाए गए थे कि ये संपत्तियां दिल्ली, पटना, मुंबई और रांची में 24 ठिकानों पर तलाशी के बाद मिली हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

सड़क पर पैदल चलने वालों को खास सुविधा, मिलेगा उचित सम्मान; सीएम नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सड़क सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते…

3 घंटे ago

सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की जमीन खरीद को मंजूरी, 4200 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

बिहार की राजधानी पटना के पास पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा का सपना साकार होने वाला…

5 घंटे ago

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा की काॅपियों के जांच की तैयारी शुरू

समस्तीपुर : इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा, 2026 की कापियों की जांच (मूल्यांकन ) कराने की…

5 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार वारंटी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोरदिवा गांव में छापेमारी कर…

14 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा में विचाराधीन कैदी के पास से मोबाइल बरामद, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : मंडल कारा में तलाशी अभियान के दौरान एक विचाराधीन कैदी के पास से…

15 घंटे ago

महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : फागुन की मस्ती और रंगों के आगमन के साथ ही शहर में होली…

15 घंटे ago