बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री यादव के स्वास्थ्य के कारण सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे. ईडी के छापे के बाद उन्हें कल दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह गर्भवती है और बारह घंटे की पूछताछ के बाद बीपी की समस्या के कारण बेहोश हो गई.
इसे लेकर लालू यादव ने भी सोशल मीडिया पर लिखा था कि हमने आपातकाल का काला दौर भी देखा है. हमने वह लड़ाई भी लड़ी थी. आधारहीन प्रतिशोधात्मक मामलों में आज मेरी बेटियों, नन्हें-मुन्ने नातियों और गर्भवती पुत्रवधु को भाजपाई इडी ने 15 घंटों से बैठा रखा है. संघ और भाजपा के विरुद्ध मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और रहेगी. इनके समक्ष मैंने कभी भी घुटने नहीं टेके हैं और मेरे परिवार एवं पार्टी का कोई भी व्यक्ति संघ और भाजपा की राजनीति के समक्ष नतमस्तक नहीं होगा.
तेजस्वी यादव को लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआइ की तरफ से पहले भी पूछताछ के लिए समन जारी किया जा चूका है. सीबीआइ ने बिहार के उपमुख्यमंत्री को चार फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था. मगर वो उपस्थित नहीं हुए थे. बता दें कि मामले में राबड़ी देवी और लालू यादव से पहले ही पूछताछ की जा चुकी है. इसके साथ ही, मामले को लेकर ईडी ने शुक्रवार को 24 ठिकानों पर छापेमारी की थी.
शुक्रवार को लालू यादव की तीन बेटियों के साथ तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित घर पर भी छापेमारी की गयी थी. ये छापेमारी करीब 12 घंटे के आसपास चली थी. इसमें कथित रुप से लाखों रुपये, दो किलो सोना जिसमें डेढ़ किलो जेवर और 540 ग्राम सोने का सिक्का मिला है. इसके अलावा 1900 डॉलर भी मिले थे.
बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक मां ने कोख में पल रहे अपने बच्चे का सौदा…
समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…